कस्बे के एक बीपीएल परिवार के मुखिया ने पंक्चर की दुकान तथा बीपीएल परिवार
से मिलने वाली आर्थिक सहायता से अपने परिवार का जैसे-तैसे खर्चा चलाने के
साथ अपने बच्चों को विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष कर बच्चों को शिक्षित
बनाया। आज इनके तीनों बेटे सरकारी शिक्षक हैं।
बड़ा बेटा मनीष व्याख्याता
तथा दूसरे नंबर का बेटा गणेश व तीसरे व छोटा बेटा अशोक तृतीय श्रैणी
अध्यापक बन गया है। तीन बेटों को सरकारी नौकरी मिलने से परिवार के खुशियों
का ठिकाना नहीं है। टोडा दरवाजा के पास रहने वाला 9वीं पास धर्मचंद साहू ने
1980 में पंक्चर की दुकान लगा ली। धर्मचंद साहू के परिवार की माली हालात
शुरू से ही खस्ताहाल थी। पिता ने टायरों का पंक्चर की दुकान के साथ ही
नरेगा, अकाल राहत कार्यों में मजदूरी करके व उनकी प|ि ने पूड़ियां बेलकर
परिवार का खर्चा उठाने के साथ ही अपने तीनों बच्चों को पढा-लिखाकर शिक्षित
किया। धर्मचंद व प|ि कांता का कहना है कि उन्होंने गरीबी के दिन देखे हैं।
टायर पंक्चर व पूड़ियां बेलकर परिवार का खर्चा नहीं चलता था। बीपीएल से
मिलने वाले गेहु में आंधे को बेचकर राशन सामग्री लाते थे। कई बार तो हालात
ये थे कि बाजार से 1-1 किलो आटा भी लाना पड़ा है। दिनरात मेहनत का परिणाम
यह हुआ कि आज पूरा परिवार शिक्षक है। हमें उम्मीद नहीं थी कि बेटों सरकारी
नौकरी में चयन हो जाएगा। मगर आज हमारे तीनों बेटे शिक्षक हैं। इनके तीनों
बेटों का सरकारी अध्यापक में चयन होने की चर्चा गांव में भी है। धर्मचंद का
सबसे बडा बेटा मनीष डबल एमए, बीएड है। उसका 2015 हिन्दी व्याख्याता के पद
पर बूंदी जिले के रूणीजा गांव स्थित राउमावि में चयन हुआ। दूसरा बेटा गणेश
बीएसटीसी, बीए है तथा दो सालों से राजसंमद जिले के आमेट पंचायत समिति में
शिक्षक के पद पर कार्यरत है। सबसे छोटा बेटा अशोक पिछले 15 सालों से दैनिक
भास्कर का हाॅकर है। अपने दोनों भाईयों के सरकारी नौकरी में चयन के बाद
दैनिक भास्कर की जिद करो दुनिया बदलों की जिद से प्रेरणा लेकर अडा रहा।
दिन-रात मेहनत, लगन व योग्यता के दम पर अशोक का भी 2018 में तृतीय श्रैणी
शिक्षक भर्ती चयन हो गया।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग