6-डी की काउंसलिंग में पदस्थापित किए गए तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने जाॅइनिंग
नहीं की तो उनके और संस्था प्रधानों के खिलाफ अनुशासात्मक कार्रवाई की
जाएगी।
शिक्षकों के जॉइनिंग नहीं करने से शाला दर्शन पर लेवल प्रथम के पद
ऑनलाइन भरे हुए बता रहे हैं। जब 6-डी के शिक्षक जॉइन करेंगे तो लेवल प्रथम
के पद रिक्त होंगे। इसके बाद ही शिक्षक भर्ती 2018 की काउंसलिंग शुरू होगी।
जोधपुर में सीधी भर्ती में पद कम पड़ गए हैं। जोधपुर जिले में इस बार
1626 शिक्षक मिले हैं। इनमें से 25 विशेष शिक्षकों की काउंसलिंग हो चुकी
है। 1601 पदों के पूरे होने के बाद में ही प्रारंभिक शिक्षा विभाग तृतीय
श्रेणी लेवल प्रथम की काउंसलिंग शुरू करेगा। विभाग ने अभी 6-डी की
काउंसलिंग से प्रारंभिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का सेटअप परिर्वतन करते
हुए माध्यमिक में भेजा है। वहीं लेवल प्रथम में पदों के विरुद्ध बैठे
शिक्षकों की काउंसलिंग की गई है। ऐसे शिक्षक जो लेवल द्वितीय के हैं, लेकिन
लेवल प्रथम के पद पर लगे हुए हैं उन्हें काउंसलिंग से मूल पदों पर भेजा
गया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक प्रथम धर्मेंद्र कुमार जोशी ने
बताया, कि संस्था प्रधानों को निर्देशित किया गया है, कि 6-डी में
पदस्थापित शिक्षकों को रिलीव किया जाए। रिलीव नहीं करने वाले संस्था
प्रधानों व शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग