जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2016 के आठ विषयों के शिक्षक पदों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अदालत ने इनके नियुक्ति पत्र जारी नहीं करने के निर्देश दिए।
न्यायाधीश वीएस सिराधना की एकलपीठ ने यह आदेश अमिता कुमारी और अन्य की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिए। अदालत ने कहा है कि इन पदों पर कोर्ट का फैसला आने से पहले नियुक्ति देना गलत है। इसके साथ ही अदालत ने मामले की सुनवाई 7 मई को तय की है।
याचिकाओं में अधिवक्ता आरपी सैनी और राकेश कुमार सैनी ने अदालत को बताया कि आरपीएससी ने वर्ष 2016 में आठ विषयों के द्वितीय श्रेणी अध्यापकों के 9 हजार 488 पदों पर भर्ती निकाली। जिसका परिणाम जारी होने पर सामान्य ज्ञान सहित अन्य विषयों के विवादित प्रश्नों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हो गई। वहीं मुख्यपीठ जोधपुर ने प्रकरण में फैसला सुरक्षित रख लिया। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि राज्य सरकार ने प्रकरण में अंडरटेकिंग दी थी कि अदालती आदेश के बिना नियुक्ति नहीं दी जाएगी। इसके बावजूद गत दिनों सामाजिक विज्ञान सहित एक अन्य विषय के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया।
जबकि अब तक विवादित प्रश्नों का विवाद तय नहीं हुआ है। वहीं अगर विशेषज्ञ कमेटी ने याचिकाकर्ताओं की आपत्तियां मानी तो भर्ती का नए सिरे से परिणाम जारी होने की संभावना है। ऐसे में नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने सभी विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!