जयपुर। विशेष बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब सरकार
जल्द ही प्रदेश में 1 हजार 500 पदों पर विशेष शिक्षकों की भर्ती करने की
तैयारी कर रही है। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि राज्य
सरकार विशेष शिक्षकों के प्रति संवेदनशील है।
उन्होंने बताया कि राज्य
सरकार ने विशेष शिक्षकों के 1500 पदों को भरने की पहल की है। इसके तहत लेवल
प्रथम में 750 तथा लेवल द्वितीय में भी 750 शिक्षकों के पदों पर भरने की
स्वीकृति दे दी है। अधिकारियों को भी इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं।
दिसम्बर से पहले होंगी नई नियुक्यिां
मंत्री
देवनानी ने बताया कि दिसम्बर से पहले पहले राज्य में 77 हजार 100 पदों पर
नवीन नियुक्तियां कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 54 हजार तृतीय श्रेणी
अध्यापकों, 4500 शारीरिक शिक्षकों, 700 पुस्तकालयाध्यक्ष, 1200 प्रयोगशाला
सहायक, 5 हजार व्यख्याताओं, 9 हजार द्वितीय श्रेणी अध्यापकों की भर्ती के
लिए 5 मार्च को तथा 1200 प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भी
राज्य सरकार ने स्वीकृति जारी कर पदों को भरने के लिए अभ्यर्थनाएं राजस्थान
लोक सेवा आयोग को भिजवा दी हैं। इसके अलावा 26 हजार लेवल प्रथम के
अध्यापकों की नियुक्ति जून 2018 में पूर्ण हो जाएगी।
ये है स्थिति
शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी
ने बताया कि सरकार दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए संवदेनशील है।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में दिव्यांगों के लिए अध्यापकों के रिक्त पदों
को भरने का काम राज्य सरकार द्वारा प्राथमिकता से किया जा रहा है।
देवनानी
ने बताया कि राज्य में नेत्रहीन बच्चों की संख्या 10 हजार 304, बधिर
बच्चों की संख्या 6 हजार 378 तथा मानसिक रूप से विकलांग बच्चों की संख्या 6
हजार 351 है। इस प्रकार कुल 23 हजार 33 बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था
राज्य सरकार की जिम्मेदारी हैं।
ये है प्रावधान
मंत्री देवनानी ने बताया कि राज्य
सरकार द्वारा 10 दिव्यांग बच्चों पर एक अध्यापक लगाये जाने का प्रावधान है।
प्रदेश में 423 विद्यालय ऐसे है जिनमें 10 से अधिक बच्चे दिव्यांग हैं एवं
1 हजार 653 विद्यालय ऐसे हैं जहां 5 या अधिक बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि
वर्तमान में 592 शिक्षक इन विद्यालयों में कार्यरत हैं।
ये है पदों की स्थिति
इन स्कूलों में शिक्षकों के
द्वितीय श्रेणी के 486 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 142 कार्यरत हैं तथा 78
अध्यापकों को शीघ्र ही लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार सभी
श्रेणियों में वर्तमान में कुल 670 शिक्षक हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 211 शिक्षकों का परीक्षा परिणाम आ चुका हैं,
उन्हें भी शीघ्र ही लगाने की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही 1500 विशेष
शिक्षकों की भर्ती की भी सरकार तैयारी कर रही है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!