राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को
जिलाध्यक्ष निशांत शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम समस्याओं के
निराकरण की मांग का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि विद्यार्थी मित्र शिक्षकों को स्थाई रोजगार
प्रदान करने, पंचायत सहायक भर्ती में चयन से वंचित विद्यार्थी मित्रों को
पद बढ़ाकर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायक
भर्ती के रुके हुए परिणाम में अनुभवी वंचित विद्यार्थी मित्रों को
प्राथमिकता देते हुए परिणाम जारी कराया जाए।
उपाध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में अटकी
विद्यालय सहायक भर्ती का जल्द समाधान कराकर विद्यार्थी मित्र शिक्षकों को
स्थाई रोजगार उपलब्ध कराया जाए। महामंत्री पवन सैनी ने बताया कि पंचायत
सहायक भर्ती में चयनित पंचायत सहायकों को समय पर मानदेय उपलब्ध कराकर स्थाई
कार्य पत्रक निर्धारित किया जाए। इस दौरान पंचायत सहायकों के वेतन व
मुख्यमंत्री संबंधित समस्याओं को लेकर जिला परिषद सीईओ को भी अवगत कराया।
रमेश मीणा, नरेंद्र सैनी, रायसिंह गुर्जर, नीरज शर्मा, सुरेंद्र जांगिड़,
सुरेश शास्त्री, कालूराम मीणा, राजेंद्र मीणा, जीतेंद्र परेवा, मुकेश मीणा,
शिवराम मीणा आदि मौजूद थे।
संदीप गुर्जर एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष बने
बांदीकुई| एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राहुल गुर्जर ने शहर के वार्ड नंबर
30 मोतीनगर निवासी संदीप गुर्जर को संगठन का बांदीकुई ब्लॉक अध्यक्ष
नियुक्त किया है। गुर्जर को ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त करने पर छात्र नेताओं ने
खुशी जताई है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग