प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में खाली पड़े 2300 पदों पर अब रिटायर्ड टीचर पे
माइनस पेंशन के तहत पढ़ा सकेंगे। सरकारी कॉलेजों में करीब 6200 टीचर का
कैडर है
जबकि 3900 टीचर वर्तमान में कार्यरत हैं। ऐसे में 37 प्रतिशत सीटों
पर पे माइनस पेंशन के तहत रिटायर्ड टीचर काम देख सकेंगे और विद्यार्थियों
को पढ़ा सकेंगे। फिलहाल इन शिक्षकों की कमी से कॉलेज और विद्यार्थियों की
पढ़ाई दोनों ही प्रभावित हो रहे थे।
पिछले पांच साल में भर्ती प्रोसेस पूरा नहीं होने की वजह से ये हालात
बने है कि राज्य सरकार को कॉलेज विद्यार्थियों के लिए रिटायर्ड लोगों की
मदद लेनी पड़ रही है। दरअसल फरवरी 2014 में 1248 पदों पर उच्च शिक्षा विभाग
ने आरपीएससी को भर्ती के लिए सूची भेजी थी। तब से ये भर्ती प्रोसेस में
है। अब तक सिर्फ 108 शिक्षक ही कॉलेज निदेशालय में पदस्थापन पा चुके है।
आरपीएससी बचे हुए पदों पर इंटरव्यू ले रही है और धीरे -धीरे कछुआ चाल से
शिक्षक सरकारी कॉलेजों को मिल रहे हैं। गौरतलब है कि भूगोल, विधि, राजनीति
विज्ञान, रसायन शास्त्र, हिंदी और अंग्रेजी विषय में 500 से ज्यादा टीचरों
की कमी है। इन विषयों के विद्यार्थी सबसे ज्यादा प्रभावित है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- Job Alert: राजस्थान में इसी माह खुलेगा 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों का पिटारा!
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- Bad News :- M.A. के आधार पर B.Ed. करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे रीट
- JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से