जोधपुर| राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास व न्यायाधीश
विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए वरिष्ठ
अध्यापक भर्ती परीक्षा 2016 में गणित विषय में माइनस 23 व माइनस 9 अंक
लाने पर भी चयन करने के मामले में राज्य सरकार और राजस्थान लोक सेवा आयोग
को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
याचिकाकर्ता मनीषा शर्मा की ओर से अधिवक्ता निधि शर्मा व अभिषेक शर्मा
ने कोर्ट को बताया, कि कक्षा छह में पास होने के लिए बच्चों को 36 प्रतिशत
अंक लाना आवश्यक है, लेकिन पढ़ाने वाले शिक्षक को जीरो नंबर भी लाना आवश्यक
नहीं है। प्रतियोगी परीक्षा में एक भी प्रश्न हल ना कर पाए, वो अभ्यर्थी
सरकारी स्कूल में पढ़ाएंगे। अधिवक्ताओं ने यह भी तर्क दिया, कि राजस्थान
अधीनस्थ कार्यालय सेवा नियम में कनिष्ठ लिपिक के लिए सभी श्रेणियों में 40
प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है, लेकिन अध्यापकों के लिए ऐसा कोई मापदंड नहीं
है। एक्स सर्विस श्रेणी व एससी श्रेणी में माइनस 23 व माइनस 9 अंक लाने पर
भी चयन किया गया। इसमें नियम यह है कि योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं है तो
रिक्त पद को अगले वर्ष में ले जाया जाता है, लेकिन वर्तमान भर्ती में
अयोग्य को भी नियुक्ति दी जा रही है। जनहित याचिका में भास्कर में प्रकाशित
माइनस 23 तक अंक पाने वाले शिक्षक भी अब सरकारी स्कूलों के बच्चों को
पढ़ाएंगे गणित शीर्षक के समाचार की प्रति भी पेश की गई है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!