RPSC : अध्यक्ष के इन्तजार में RAS-2016 Result और RAS - 2017 सहित कई भर्तियां - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday 6 December 2017

RPSC : अध्यक्ष के इन्तजार में RAS-2016 Result और RAS - 2017 सहित कई भर्तियां

Rpsc Result : वर्ष के अंत तक भी जारी नहीं हुई आरएएस 2017 की विज्ञप्ति। आयोग के अध्यक्ष के इन्तजार में कर्मचारी भर्तियां।
राजस्थान में कर्मचारी चयन के लिए राज्य लोक सेवा आयोग को अध्यक्ष का पिछले 2 महीने से इन्तजार है। इस कारण के चलते राजस्थान में महत्वपूर्ण भर्तियां अटकी पड़ी है।
विभागों में रिक्त पदों के लिए विभाग द्वारा सरकार से मंजूरी ली जाती है। सरकार से मंजूरी के पश्चात आयोग को भर्ती के लिए अभ्यर्थना भेजी जाती है। लोक सेवा आयोग के द्वारा विज्ञप्ति जारी करने के साथ ही तिथि भी तय करके प्रक्रिया शुरू की जाती है। RPSC को 911, RAS-2017 के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थना भेज दी गई लेकिन आयोग अध्यक्ष के इन्तजार में विज्ञप्ति जारी नहीं हुई। RAS - 2016 के अभ्यर्थियों की अंतिम चयन वरीयता के साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया अटकी हुई है।
राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती
RPSC rajasthan police SI Admit Card : विभाग में आयोग अध्यक्ष के बिना सदस्य और सचिव कोई फैसला नहीं ले सकते। आयोग अध्यक्ष की मंजूरी के बाद ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाती है। राजस्थान पुलिस में 330 पदों पर भर्ती के लिए 2016 आवेदन के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को भर्ती का इन्तजार है। पुलिस विभाग में पुलिस निरीक्षक के रिक्त पद भी पहले की तुलना में बढ़ते जा रहे है।

RPSC 2nd Grade teacher result & शिक्षक भर्ती
वरिष्ठ शिक्षक भर्ती के 9500 पदों पर भर्ती के लिए विभाग ने परीक्षा का आयोजन करने के बाद परिणाम जारी नहीं किया। भर्ती परीक्षा 30 जून और 2 जुलाई को आयोजित हुई थी। बेरोजगारी की मार झेल रहे अभ्यर्थी RPSC 2nd Grade Teacher Result के इन्तजार में बैठे हैं। वहीँ संस्कृत शिक्षा में 1124 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करनी है। आयोग के पास भर्ती करने के लिए अभ्यर्थना भेजी गई है। लेकिन आयोग के सदस्य और सचिव बिना अध्यक्ष के कुछ नहीं कर सकते।

राजस्थान लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष ही सर्वेसर्वा होते हैं। जिनके द्वारा भर्ती से सबंधित सभी अहम् निर्णय लिए जाते हैं। भर्ती प्रक्रिया में अनुशंसा से लेकर भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण (नियुक्ति ) तक जिम्मेदारी आयोग अध्यक्ष की होती है। अध्यक्ष की बिना अनुमति या मंजूरी के सदस्य और सचिव कोई निर्णय नहीं ले सकते।

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved