Advertisement

प्रदेश को 11779 शिक्षक, 725 आरएएस और 330 एसआई मिलने का प्रोसेस अटका

अजमेर.प्रदेश में प्रशासनिक व अधीनस्थ सेवाओं की भर्ती के लिए सबसे बड़े केंद्र राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की एक खाली कुर्सी ने लाखों बेरोजगारों की उम्मीदों को धूमिल कर रखा है। दो माह से आरपीएससी में अध्यक्ष का पद खाली है।
ऐसे में भर्ती परीक्षाओं के आयोजन व परिणामों से लेकर इंटरव्यू व नियुक्ति अनुशंसाओं के काम ठप हैं। प्रदेश को 11779 शिक्षक, 725 आरएएस और 330 एसआई मिलने का प्रोसेस अटका हुआ है। आरएएस-2016 के 725 पदों के लिए अभ्यर्थी चयनित हो चुके हैं, लेकिन अध्यक्ष पद खाली होने से इनकी नियुक्ति की अनुशंसा नहीं हो पाई है। अगर सरकार की ओर से कार्यवाहक अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिया जाता तो प्रदेश को अब तक नए प्रशासनिक अधिकारी मिल चुके होते।
अध्यक्ष ही सर्वेसर्वा :अध्यक्ष ही आयोग में सर्वेसर्वा होते हैं। उनके अभाव में आयोग सदस्य और सचिव कुछ नहीं कर सकते। ये हैं अध्यक्ष के कार्य...
- भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया शुरू करवाना
- परीक्षा तिथि तय करना
- पेपर तैयार करवाना
- परीक्षा आयोजन करवाना
- परिणाम जारी करवाना
- नियुक्ति अनुशंसा भेजना
इन्हें नियुक्ति का इंतजार
आरएएस 2016, पद 725

भर्ती परीक्षा के बाद साक्षात्कार हो चुके। 17 अक्टूबर को अंतिम परिणाम भी जारी। नियुक्ति का इंतजार।
...और इनको परिणाम का
वरि. अध्यापक, पद-9500, अभ्यर्थी 8.4 लाख
अंग्रेजी, साइंस, सोशल साइंस, गणित, संस्कृत, हिंदी, पंजाबी व उर्दू सहित 8 विषयों के शिक्षकों के 9500 पदों के लिए इस वर्ष 26 अप्रैल से 2 जुलाई तक परीक्षा हुई। 8.4 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। अब परिणाम का इंतजार।
कॉलेज लेक्चरर भर्ती परीक्षा 2014, पद - 1248
अब भी 1041 पदों के लिए चयन प्रक्रिया जारी। एबीएसटी व लोक प्रशासन के इंटरव्यू हो चुके, परिणाम शेष।
ये भर्ती परीक्षाएं अटकीं
परीक्षापदअभ्यर्थी
सीनियर टीचर्स ग्रेड सैकंड स्पेशल शिक्षा-2016218000
एसआई संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-20163303,50,000
सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी परीक्षा-20152578000
आरएएस-2017, पद 911, अभ्यर्थी -4 लाख
अभ्यर्थना मिल चुकी है। राज्य सेवा के 383 व अधीनस्थ सेवा के 528 पद हैं। भर्ती विज्ञापन जारी करना है। करीब 4 लाख अभ्यर्थियों को भर्ती का इंतजार।
संस्कृत शिक्षा विभाग में शिक्षक पद-824
संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा भेजी गई भर्ती अभ्यर्थना में प्रथम श्रेणी के 134 व द्वितीय श्रेणी के 690 पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।
इंटरव्यू भी बाकी... कॉलेज लेक्चरर भर्ती परीक्षा 2014 के 1248 पदों के तहत फारसी, भू-गर्भ शास्त्र और चित्रकला के इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी। लेकिन शेष 20 विषयों के इंटरव्यू अभी तक बाकी।

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts