भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा प्रारंभिकके 6-डी से चयनित शिक्षक लेवल-1 के माध्यमिक शिक्षा में
पदस्थापन के लिए बुधवार को काउंसलिंग हुई। माध्यमिक शिक्षा के 159 रिक्त
पदों के लिए काउंसलिंग कार्यवाही हुई। जिसमें 143 शिक्षकों ने अपनी सहमति
व्यक्त की। जबकि 16 शिक्षकों ने इच्छित स्थान नहीं मिलने पर असहमति प्रदान
की।
माध्यमिक शिक्षा विभाग असहमति व्यक्त करने वाले शिक्षकों के पदस्थापन शेष रहे रिक्त पदों वाले विद्यालयों में करेगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम अनोप सिंह सिसोदिया के निर्देशन में लेबर कॉलोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह 8.30 से 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद क्रम से दिव्यांग, विधवा-परित्यक्ता, सामान्य महिला पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई। एडीईओ श्यामलाल सांगावत, डॉ. शंकरलाल माली जगजितेंद्र सिंह ने मार्गदर्शन किया। पदस्थापन सूची देर शाम जारी की गई।
परिवेदनाओंका किया निस्तारण
इससे पहले वरीयता सूची के संबंध में आई परिवेदनाओं का निपटारा प्रारंभिक शिक्षा के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पारीक शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी कैलाशचंद्र सुथार ने किया। सूची को लेकर 20 परिवेदनाएं प्राप्त हुईं।

No comments:
Post a Comment