Advertisement

खुशखबरी! राजस्थान में 3 साल बाद रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 1 हजार से ज्यादा बसें, इतने पदों पर नौकरियां भी मिलेंगी

जयपुर. । आपके लिए राजस्थान सरकार व रोडवेज प्रशासन की ओर से बड़ी खुशखबरी है। यहां रोड़वेज में जल्द ही डेढ़ हजार से ज्यादा भर्तियां होंगी और कम से कम 1200 नई बसें भी शामिल की जा रही हैं..
रोडवेज से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि तीन साल बाद प्रदेश में 1200 बसों का बेड़ा रोडवेज में शामिल होने जा रहा है। जिनमें से 700 बसें अनुबंध पर ली जाएगीं। बाकी 500 बसों के लिए सीएम ने खरीद को मंजूरी दे दी है।
तीन साल से नई बसें नहीं थीं
गौरतलब है कि माली आर्थिक हालात के चलते रोडवेज प्रशासन नई बसों की खरीद नहीं कर पा रहा था। एक्सप्रेस ही नहीं, बल्कि लग्जरी सेगमेंट में डीलक्स बसों की भी कई साल से खरीद नहीं हुई। हालांकि, अब मार्च के अंत तक रोडवेज के बेड़े में नई बसों की संख्या बढ़कर करीब एक तिहाई हो जाएगी।
यात्रियों को सुविधा और किराए में बढ़ोतरी संभव
माना जा रहा है कि नई बसों के आने के बाद रोडवेज में यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। इसलिए यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रशासन बसों में कई बदलाव करवा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए ही यहां पहली बार काफ रेस्ट मतलब पैर को आराम पहुंचाने वाली 2 नई बसें भी होंगी।
नौकरियां भी बरसेंगी
राजस्थान में रोड़वेज को बंद करने जैसी अफवाहों को सिरे से नकारते हुए प्रशासन ने सरकार से भारी संख्या में भर्ती निकालने की बात कही है। बसों की संख्या बढऩे के साथ ही रोडवेज में स्टाफ बढ़ेगा। यहां अब 191 पदों पर नहीं बल्कि 1700 पदों पर भर्ती होगी।
रोडवेज ने 1500 पदों पर भर्ती की मांग की थी
बता दें कि सरकार ने पहले रोडवेज को 191 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी थी। जिस पर रोडवेज प्रशासन ने 1500 पदों पर भर्ती के लिए अलग से मांग रखी। सरकार की सहमति के बाद यह संख्या 1700 पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि अब करीब 800 पद ड्राइवर-कंडक्टर और 900 आर्टिजन ग्रेड द्वितीय और तृतीय के साथ जेईएन के होंगे। सभी पदों पर एक साथ भर्ती होगी।

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts