About Us

Sponsor

पंचायत सहायकों की भर्ती को लेकर फंसे गुरुजी : आंकड़ों पर नजर , क्या होगा भर्ती में ,

जानिए भर्ती को लेकर आखिर असमंजस क्या है?  अभ्यर्थी से पहले सरकार कोर्ट में
भर्ती से पहले ही सरकार द्वारा इस मामले में कैविएट लगाने की सूचना भी है। इससे भर्ती पर स्टे लगने की संभावनाओं पर भी विराम लग गया है। ताकि भर्ती प्रभावित नहीं हो और आसानी से ग्राम पंचायत सहायकों को नियुक्तियां दी जा सके। यह मामला शिक्षकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आंकड़ों पर नजर

आंकड़ोंपर नजर डालें तो सरकार विद्यार्थी मित्रों को इस प्रक्रिया के जरिए फिट करना चाहती है। पहले सरकार का कदम इन्हें संविदा पर नियुक्त करना रहेगा और बाद में इन्हें स्थायी नियुक्ति देना। प्रदेश में 27 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 13500 पद ही ऐसे हैं जिन पर विद्यार्थी मित्र या पूर्व में लगे अभ्यर्थियों को फिट करना है।

}पहली बड़ी वजह यह है कि भर्ती को लेकर मैरिट कैसे बनेगी, इसका कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है।

}नियुक्त होने वाला कर्मचारी पंचायत पर काम करेगा, विरोध यह है कि उसकी भर्ती संस्था प्रधानों से क्यों कराई जा रही है।

}सरकार ने भर्ती को लेकर कोई रोस्टर जारी नहीं किया है। मायने एससी, एसटी, ओबीसी, विकलांग का कोई आरक्षण नहीं है।

}योग्यता का निर्धारण कैसे करना है, इसका स्पष्ट उल्लेख नहीं है। सिर्फ निर्देश यह हैं कि एसडीएमसी या एसएमसी द्वारा किया गया चयन मान्य होगा।

}अब परेशानी यह है कि कई स्कूलों में एसएमसी का कोरम पूरा नहीं है। अधिकांश महिलाएं जो कोरम में महत्वपूर्ण है वे मिली ही नहीं।

}कई एसडीएमसी में अलग-अलग दलों के विधायक, प्रधान सरपंच है ऐसे में गतिरोध बढ़ेगा और ठीकरा संस्था प्रधान पर फूटने का डर है।

}भर्ती के दौरान यदि कोई अलग-अलग जगहों पर इंटरव्यू देकर गया तो उसे पहचानने का कोई जरिया नहीं है। हालाँकि सभी को 17 फरवरी को 9.30 तक प्रवेश देने की बात कही गई है। अगर कोई देरी से आया और प्रवेश नहीं दिया गया तो अनावश्यक राजनीतिक दखल और प्रेशर बढ़ेगा।

}भर्ती के लिए योग्यता 12वीं तय की गई है। साथ ही योग्यता प्रमाण पत्रों के आधार पर मैरिट बनाने के निर्देश दिए हैं। सवाल यह भी है कि योग्यता के नंबर क्या होंगे यह किसी को नहीं मालूम।

}भर्ती के दौरान गतिरोध जब बढ़ सकता है जब सरपंच किसी 12वीं पास के पक्ष में हो और प्रार्थी एमए, बीएड सहित उच्च योग्यताधारी हो।

}संस्था प्रधानों को डर यह भी है कि गलत या न्यायोचित चयन नहीं होने की स्थिति में आरटीआई सहित अन्य मामलों में गतिरोध का सामना करना पड़ेगा।

}संस्था प्रधानों द्वारा मंगलवार को हालाँकि बैठक का विरोध किया गया। बुधवार को दुबारा हुई बैठक में यह विरोध फेल नजर आया। इसकी भी दो बड़ी वजह निकलकर सामने आई।

}शिक्षक संगठनों के शीर्ष नेतृत्व पीछे हट गए। सूत्रों का कहना है कि संगठनों के पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति पर कार्यालयों में लगे हैं। ऐसे में सरकार द्वारा उन्हें हटाए जाने का डर था इसलिए आंदोलन से पीछे हट गए।

}नजर बगीची में बुधवार को मंत्री के ओएसडी विष्णु स्वामी, डीडी माध्यमिक रतन सिंह यादव और डीडी प्रारंभिक जयनारायण द्विवेदी के आने के बाद संस्था प्रधानों के तेवर ढीले दिखाई दिए। डर था अनुशासनात्मक कार्रवाई होने का।

क्या होगा भर्ती में

कोईभी 12वीं पास अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन 16 फरवरी तक किए जा सकेंगे और 17 को 9.30 बजे इंटरव्यू शुरू हो जाएंगे। इसके बाद मैरिट बनेगी। एक अभ्यर्थी एक ही जगह के लिए आवेदन कर सकेगा। आवेदन जिले में कहीं भी किया जा सकेगा। इसके लिए 21 वर्ष होना न्यूनतम है और अलवर का मूल निवासी होना जरूरी है। यह नियुक्ति एक साल के लिए संविदा पर की जा रही है।

अलवर. बुधवार को नजर बगीची में आयोजित बैठक के दौरान मौजूद संस्था प्रधान।

भास्कर संवाददाता | अलवर

राज्यसरकार द्वारा की जा रही ग्राम पंचायत सहायकों की भर्ती को लेकर गुरुजी फंस गए हैं। फिलहाल स्थिति यह है कि संस्था प्रधानों से खाते बन रहा है और उगलते। दरअसल हालात यह है कि संस्था प्रधान भर्ती को लेकर सरकार की कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं मिली हैं। हालाँकि इस कारण को लेकर मंगलवार को संस्था प्रधानों ने बैठक का बहिष्कार भी किया था, लेकिन बुधवार को मंत्री के ओएसडी विष्णु स्वामी, माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक रतन सिंह यादव, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक जयनारायण द्विवेदी के अलवर आने के बाद संस्था प्रधान बैठक में शामिल हुए और पंचायत सहायक भर्ती के नियम कायदों का ज्ञान लेते हुए नजर आए।

संस्था प्रधानों का कहना था कि भर्ती को लेकर जारी मापदंडों में काफी विसंगतियां हैं जो तार्किक नहीं है। इधर, नजर बगीची में संस्था प्रधानों की बैठक लेते हुए शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों ने एसडीएमसी एसएमसी के माध्यम से भर्ती करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीईओ माध्यमिक प्रथम मुकेश कुमार शर्मा, माध्यमिक द्वितीय वीरेंद्र बेनीवाल, डीईओ एलीमेंट्री रोहिताश मित्तल, एडीईओ माध्यमिक वेद गुप्ता, एडीईओ माध्यमिक द्वितीय चाणक्य लाल शर्मा, अशोक गुप्ता मौजूद रहे। अलवर में 1024 पदों पर भर्ती होनी है। 

No comments:

Post a Comment

Photography

Recent

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Important News

Popular Posts