टीचर्स के 6,468 पदों के लिए 13 मई से होगी परीक्षा,सबसे ज्यादा पद संस्कृत के - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday 12 January 2017

टीचर्स के 6,468 पदों के लिए 13 मई से होगी परीक्षा,सबसे ज्यादा पद संस्कृत के

जयपुर। प्रदेश के स्कूलों में वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सैकंड के 6468 पदों पर भर्ती के लिए अब 13 मई को भर्ती परीक्षा होगी। यह भर्ती राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी। आयोग ने बुधवार को परीक्षा तिथि जारी कर दी। इस परीक्षा का प्रदेश के आठ लाख 96 हजार 251 अभ्यर्थियों को इंतजार है। जानिए कब तक चलेगी परीक्षा ....

- आयोग सचिव गिरिराज सिंह कुशवाहा के अनुसार अब यह भर्ती 13 से 18 मई तक होगी।
- भर्ती परीक्षा सभी जिला मुख्यालयों पर होगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम आयोग यथासमय जारी करेगा।
- पहले यह परीक्षा 20 से 25 नवंबर 2016 तक प्रस्तावित थी, लेकिन परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता नहीं होने के कारण आयोग ने इस तिथि को परीक्षा का आयोजन नहीं किया था।
- आयोग द्वारा कुल आठ विषयों के पदों के लिए यह भर्ती की जानी है। आयोग को प्राप्त कुल 6468 पदों में सर्वाधिक 2295 पद संस्कृत विषय के हैं।
- इसके बाद सामाजिक विज्ञान विषय के 1531 पदों तथा हिंदी विषय के 1269 पदों पर भर्ती की जाएगी। सबसे कम पंजाबी विषय के 18 पद हैं।
- अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होनी है। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के आएंगे।
- परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने की संभावना है।
पदों का विवरण एक नजर में
विषय पद
हिंदी 1269
अंग्रेजी 626
गणित 442
विज्ञान 248
सामाजिक विज्ञान 1531
संस्कृत 2295
उर्दू 39
पंजाबी 18
कुल 6468

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved