गुरू की आज्ञा के पालन से ही मिलती जीवन में सफलता - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday 24 August 2016

गुरू की आज्ञा के पालन से ही मिलती जीवन में सफलता

स्थानीय जवाहर नवोदय विधालय में स्वतंत्रता दिवस की 70 वीं सालगिरा समारोह के समापन समारोह कार्यक्रम याद करो कुर्बानी के अन्तर्गत मंगलवार को भूतपूर्व सैनिक एवं योग संगठन के कार्यकर्ता ग्याप्रसाद शर्मा को प्राचार्य डॉ.केएस बघेल ने शॉल ओढ़ाकर माला पहनाकर सम्मानित किया।

भूतपूर्व सैनिक ग्याप्रसाद शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माण करने वाला होता है। हमें गुरू की आज्ञा का पालन करना चाहिए। जो छात्र गुरू की आज्ञा का पालन नहीं करते वह अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि हमें निरोग रहना है तो योग को अपने जीवन से जोड़ना होगा। आज हम भारतीय संस्कृति को छोड़कर पाश्चात संस्कृति को अपना रहे हैं।
प्राचार्य डॉ.केएस बघेल ने भूतपूर्व सैनिक ग्याप्रसाद शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि देश की सीमा पर रहने वाले सैनिकों का जीवन अनुशासित,सन्यासी एवं आदर्शपूर्ण होता है। वह देश की आन-बान-शान के लिए अपने प्राणों को न्यौछावार करने में भी पीछे नहीं हटते। उप प्राचार्य पंकज उपाध्याय ने कहा कि आज देश को नौजवानों की जरूरत है। आप जैसे युवा ज्यादा से ज्यादा सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा के लिए जाएं। धन्यवाद ज्ञापन मनोज निर्वाण ने किया। संचालन शगुफ्ता आफरिन ने किया।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved