झुंझुनू विरोध के बावजूद शनिवार को शारीरिक शिक्षकों की काउंसलिंग हुई। सरकार की ओर से स्कूलों के मर्ज करने तथा 120 से कम नामांकन वाले स्कूलों से शारीरिक शिक्षकों के पद समाप्त करने से जिले में 157 शारीरिक शिक्षक अधिशेष हो रहे थे।
शिक्षा विभाग ने 120 नामांकन वाले 26 स्कूलों तथा सैकंडरी में 39 शिक्षकों को समायोजित करने के बाद 92 शारीरिक शिक्षकों की शनिवार को काउंसलिंग शुरू की। इसका शारीरिक शिक्षकों ने जबरदस्त विरोध किया। शिक्षकों के विरोध के कारण काउंसलिंग दोपहर तक शुरू नहीं हो पाई। हालांकि सुबह 8.30 बजे से ही काउंसलिंग की तैयारी शुरू हो गई थी। शारीरिक शिक्षक भी काउंसलिंग स्थल सूचना केंद्र पहुंच गए थे।
शिक्षकों ने सरकार के निर्णय के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बरसात के बावजूद शारीरिक शिक्षक कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी करते रहे। एडीईओ माध्यमिक रवींद्र कृष्णिया ने शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील चाहर,जिलाध्यक्ष प्रदीप झाझड़िया,जिला मंत्री सुमेर झाझड़िया से वार्ता की। काफी समय तक गतिरोध बना रहा। आखिर दोपहर ढाई बजे बाद काउंसलिंग शुरू हुई। जिसके बाद शाम तक काउंसलिंग चली। काउंसलिंग में डीईईओ मोहनलाल यादव,एडीईओ रवींद्र कृष्णिया,राजेंद्र खीचड़ मौज्ूद थे।
झुंझुनूं.शनिवार को शारीरिक शिक्षकों की काउंसलिंग हुई। इस दौरान शारीरिक शिक्षकों ने काउंसलिंग के नियमों का विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया।
120 से कम नामांकन वाले स्कूलों से शारीरिक शिक्षक के पद समाप्त करने से झुंझुनूं,सीकर एवं श्रीगंगानगर में काफी तादाद में शारीरिक शिक्षक अधिशेष हो रहे थे। इन शिक्षकों को दूसरे ब्लॉक में भेजने का विरोध हो रहा था। बढ़ते विरोध को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बीच का रास्ता निकालने के लिए अस्थाई तौर पर अधिशेष शिक्षकों को 120 से कम नामांकन वाले स्कूलों में घटते क्रम में पोस्टिंग देने का प्रावधान किया। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक जगदीशचंद्र पुरोहित ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किए थे। इसी आधार पर इन अधिशेष 92 शारीरिक शिक्षकों को पोस्टिंग के लिए काउंसलिंग की गई।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:
Post a Comment