फस्र्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा : 36 हजार 550 युवा हुए शामिल - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday 17 July 2016

फस्र्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा : 36 हजार 550 युवा हुए शामिल

अलवर. स्कूल प्राध्यापक शिक्षा भर्ती परीक्षा के लिए रविवार को साामान्य ज्ञान परीक्षा हुई। इसके लिए अलवर जिले में 121 परीक्षा केन्द्र बनाए गए। जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि 17 जुलाई को होने वाली सामान्य ज्ञान की परीक्षा के लिए 121 परीक्षा केन्द्र बनाए गए।
इसमें 36 हजार 550 युवा परीक्षा शामिल हुए। 17 जुलाई को अलवर शहर, मालाखेड़ा, किशनगढ़बास, खैरथल, थानागाजी, रामगढ़ और राजगढ़ में परीक्षा केन्द्र बनाए गए।


प्रथम दिन सामान्य ज्ञान तथा अन्य दिनों में एेच्छिक विषयों की परीक्षा होगी। सामान्य ज्ञान के लिए अलवर शहर में 80 परीक्षा केन्द्र बनाए गए। इस परीक्षा में सभी गैर सरकारी स्कूलों के परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो सरकारी पर्यवेक्षक थे, जबकि सरकारी स्कूल में एक पर्यवेक्षक।


सामान्य ज्ञान की परीक्षा रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक हुई। प्रवेश पत्र के साथ  फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति लाना आवश्यक किया गया। इसमें फोटोस्टेट मान्य नहीं थी। हर गैर सरकारी स्कूलों के परीक्षा केन्द्रों पर वीक्षक कार्यों के लिए 50 प्रतिशत सरकारी शिक्षक लगाए गए।

एेच्छिक विषयों के लिए परीक्षा दो पारियों में होगी जिसका समय सुबह 9 से 12 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। ये परीक्षाएं 20 जुलाई से 27 जुलाई तक विषयवार होंगी।


यात्री भार मिला तो लगेंगी अतिरिक्त बसें


रविवार को फस्र्ट ग्रेड टीचर की होनी वाली परीक्षा को देखते हुए अलवर व मत्स्य नगर आगार डिपो  यात्री भार को देखते हुए अतिरिक्त रोडवेज बस लगाएगा। वहीं रविवार को अस्थाई चैक पोस्ट भी लगाई जाएगी।


अलवर व मत्स्य नगर आगार के मुख्य प्रबंधक विजय कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को फ    स्र्ट ग्रेड टीचर की परीक्षा को देखते हुए यात्री भार अधिक होने पर अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। वहीं बसो की जांच के लिए सिलीसेढ़ तिराहा,  चिकानी से पहले करौली बाग, कलसाडा से पहले एवं बगड़ का तिराहा पर रविवार को एक दिन के लिए अस्थाई चैक पोस्ट लगाई जाएगी।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved