बांसवाड़ा. ।प्रदेश में स्कूली शिक्षा में रिक्त पदों पर शिक्षकों के समायोजन के लिए काउंसलिंग में माध्यमिक-प्रारंभिक शिक्षा के लेवल वन और टू के 65 हजार शिक्षकों का अब तक समायोजन कर दिया गया है। अगले दो माह में 44 हजार नई भर्तियां और होंगी।शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बारकाउंसलिंग के जरिए रिक्त पदों पर समायोजन केइस प्रयोग के काफी अच्छे नतीजे आए हैं। उन्होंने दावा किया किइस व्यवस्था से नब्बे फीसदी शिक्षक संतुष्ट हैं। व्यवस्थित तरीके से इतना बड़ा काम हो गया। लेवल वन मेंं 29 हजार और लेवल टू में 36 हजार का समायोजन हुआ।अब इनकी पोस्टिंग और ज्वाइनिंग का काम चल रहा है। देवनानी के मुताबिक इस काम में सबसे अहम बात तो यह है कि भष्टाचार खत्म हो गया। काउंसलिंग में पूरी पारदर्शिता का ही नतीजा है कि लोगों में असंतोष नहीं पनपा। रिक्त पदों के बारे में लोगों को पहले ठीक से जानकारी नहीं मिल पाती थी, लेकिन अब हर शिक्षक ऑनलाइन इसे देखकर निर्णय करने में सक्षम हुआ है।72 हजार प्रमोशन हुएदेवनानी के अनुसार पिछले डेढ़ साल में शिक्षा विभाग में 72 हजार प्रमोशन हुए हैं और 32 हजार नई नियुक्तियां की गई हैं। अलग दो माह में 44 हजार और भर्तियां होंगी। आरपीएसी, रीट आदि के जरिए ये भर्तियां होंगी।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:
Post a Comment