जयपुर। सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल आर दवे शनिवार को जोधपुर स्थित न्यायिक एकेडमी परिसर में न्यायिक अधिकारियों व किशोर न्याय अधिनियम से जुडी अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों की कार्यशाला का शुभारम्भ करेंगे।
इस दो दिवसीय कार्यशाला में इन न्यायिक अधिकारियों को किशोर न्याय अधिनियम से सम्बन्धित कानूनी ज्ञान दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नवीन सिन्हा करेंगे। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों के साथ ही किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, बाल कल्याण समितियों के पदाधिकारी, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, महिला-बाल विकास विभाग के अधिकारी और यूनीसेफ के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
किशोर न्याय अधिनियम-2000 के स्थान पर लाया गया किशोर न्याय अधिनियम 2015 जनवरी 2016 में लागू किया गया है, इस नए कानून के बारे में सभी को जागरुकता के लिए इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:
Post a Comment