जयपुर। तीन महीने के इंतजार
के बाद बुधवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान अध्यापक पात्रता
परीक्षा (रीट) का परिणाम जारी कर दिया है। रीट में उत्र्तींण नहीं हो पाने
पर लाखों परीक्षार्थियों को जबर्दस्त निराशा हाथ लगी है। लेवल टू की
परीक्षा का परिणाम 18.98 फीसदी रहा है।
यानि इस लेवल की परीक्षा में शामिल हुए 81 फीसदी परीक्षार्थी फेल हो गए हैं। फेल होने के कारण इनका थर्ड ग्रेड शिक्षक बनने का सपना टूट गया है। रीट में न्यूनतम 60 फीसदी अंक लाने वाले परीक्षार्थियों को ही शिक्षक भर्ती के लिए पात्र घोषित किया गया है।
बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को यह परीक्षा हुई थी। परीक्षा के लिए राज्य में 2065 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए लेवल वन और टू में कुल 905534परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से 814977परीक्षार्थी में शामिल हुए।
परिणाम में लेवल वन और लेवल टू में महज 197629 परीक्षार्थी ही पात्र घोषित किए गए हैं। जारी परिणाम में लेवल वन में कुल 147801 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 70972 पात्र घोषित हुए हैं। इनमें 37094 महिला और 33878 पुरूष परीक्षार्थी हैं। परिणाम 48.08 फीसदी रहा है।
जबकि लेवल टू में 667176 शामिल परीक्षार्थियों में से 126657 परीक्षार्थी पात्र हुए हैं। इनमें से 51189महिला जबकि75468 पुरूष परीक्षार्थी हैं। लेवल टू का परिणाम १८.९८ फीसदी रहा है।
परिणाम वेबसाइट www.education.rajasthan.gov.in पर देखा जा सकता है।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC