कक्षा 9वीं और 11वीं की 52 पाठ्य पुस्तकें बदलीं - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday 27 April 2016

कक्षा 9वीं और 11वीं की 52 पाठ्य पुस्तकें बदलीं

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नए सत्र में कक्षा 9वीं 11वीं के विद्यार्थियों को मिलने वाली 52 से ज्यादा पाठ्यपुस्तकें बदली नजर आएंगी। राज्य सरकार के निर्देश पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इन 52 किताबों को बदला है। इनमें कक्षा 9वीं की 16 और 11वीं की 36 पाठ्यपुस्तकें शामिल हैं।

शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बारां सहित अन्य जिलों में पहुंचकर पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर घोषणा की थी। सरकार ने पुस्तकें लिखवाने का कार्य बोर्ड को सौंपा था, लेकिन प्रकाशन बोर्ड के पास नहीं था। प्रकार का कार्य राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल के हवाले किया गया है। बोर्ड ने पाठ्यक्रम निर्माण एवं पुस्तक लेखन का कार्य करा लिया है। इनमें कक्षा 9वीं की हिंदी पुस्तक प्रबोधिनी, हिंदी व्याकरण एवं रचना बोध अंग्रेजी बुक सैकंड आदि शामिल हैं।

कक्षा11वीं की यह पुस्तकें बदली

कलावर्ग: अर्थशास्त्र,राजनीति विज्ञान, संस्कृत साहित्य, इतिहास, भूगोल, गणित, अंग्रेजी साहित्य जूलियस सीजर, अंग्रेजी साहित्य गाइड, हिंदी साहित्य की पूरक पुस्तक प्रज्ञा, राजस्थानी साहित्य, प्राकृत भाषा, फारसी, संगीत, चित्रकला, गृह विज्ञान, समाज शास्त्र, दर्शन शास्त्र, मनोविज्ञान और लोक प्रशासन की पुस्तकें नए रूप में नजर आएंगी। वाणिज्य वर्ग में लेखाशास्त्र व्यावसायिक अध्ययन में बदलाव किए गए हैं। विज्ञान वर्ग में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भू विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान शामिल हैं। कृषि विज्ञान में कृषि रसायन विज्ञान, कृषि जीव विज्ञान और कृषि विज्ञान की पुस्तकें बोर्ड के निर्देश पर संशोधन किए हैं। इनके अलावा हिंदी अनिवार्य प्रज्ञा प्रवाह प्रथम, हिंदी अनिवार्य द्वितीय पुस्तक कथा धारा, हिंदी साहित्य अपरा, अंग्रेजी बुक द्वितीय डिलाइट एंड विजडम, हिंदी साहित्य का संक्षिप्त इतिहास और अंग्रेजी साहित्य मैजिक ऑफ म्यूज शामिल है।

नामांकनबढ़ाने पर जोर

जिलेभरके सरकारी स्कूलों में मंगलवार से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हो गया। इसी के साथ स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए दो चरणों में प्रवेशोत्सव चलाया जाएगा। शिक्षक नामांकन बढ़ाने के लिए अभिभावकों को जागरूक करेंगे। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को बच्चे लाने का टारगेट दिया गया है।

^कक्षा9वीं 11वीं की बदली हुई पाठ्यपुस्तकें बारां पहुंच चुकी हैं। जल्द ही कार्यक्रम तय कर कोटा रोड उच्च माध्यमिक स्कूल से इनका वितरण किया जाएगा। -रामकरण नागर, एडीईओ, माध्यमिक, बारां

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC
Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved