1081 करोड़ की राशि अटकने से शिक्षकों के वेतन की समस्या - देवनानी - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday 12 April 2016

1081 करोड़ की राशि अटकने से शिक्षकों के वेतन की समस्या - देवनानी

जयपुर. अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों की छात्रवृति राशि का जल्द भुगतान करने, सर्वशिक्षा अभियान के तहत राजस्थान के लिए स्वीकृति राशि जल्द जारी करने सहित अन्य मामले में शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को तीन केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकालत की।
नई दिल्ली के शास्त्री भवन में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को बताया कि वर्ष 2015-16 की वार्षिक योजना में सर्वशिक्षा अभियान के तहत राजस्थान के लिए स्वीकृत 1081 करोड़ रुपए जल्द स्वीकृत करने की जरूरत जताई। इससे राज्य में शिक्षकों के वेतन की समस्या खड़ी हो गई है और राज्य सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय भार भी बढ़ता जा रहा है।


उन्होंने राजस्थान की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के लिए ज्याद से ज्यादा केन्द्रीय सहायता उपलब्ध कराने और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के नियमों में शिथिलता देने की जरूरत जताई। इससे पहले पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और उनकी पत्नी के निधन पर उनके शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अजमेर में महर्षि दयानंद सांस्कृतिक संग्रहालय बनाया जाए।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC
Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved