नए सत्र में शुरू हो जाएगा तकनीकी विश्वविद्यालय - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday 19 June 2016

नए सत्र में शुरू हो जाएगा तकनीकी विश्वविद्यालय

बीकानेर |तकनीकी विवि नए शिक्षा सत्र में शुरू हो जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ ने तकनीकी शिक्षा विभाग की बैठक के दौरान बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज प्रिंसिपल को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री वसुंधराजे ने बजट में इसकी घोषणा की थी।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने विभाग की विशेष समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालय की विधिवत शुरूआत के लिए अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा है। उन्होंने बैठक में मौजूद ईसीबी प्राचार्य डॉ.जयप्रकाश भांभू से उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली तथा विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए जरुरतों का ब्यौरा मांगा। मंत्री ने विश्वविद्यालय का क्षेत्राधिकार तय करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। वहीं बीकानेर के दोनों राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेज बनाए जाने और अन्य कार्यों को भी जल्द पूरा करने को कहा है। शेष|पेज 13
बैठकमें कॉलेज के रिक्त पदों के बारे में भी जानकारी ली गई। शिक्षा संकुल में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में तकनीकी शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजहंस उपाध्याय,निदेशक तकनीकी शिक्षा सहित राज्य के अभियांत्रिकी महाविद्यालयों के प्राचार्य शामिल हुए।
केबिनेट नोट के लिए ड्राफ्ट तैयार
बीकानेरमें तकनीकी विश्वविद्यालय इसी सत्र में शुरू करने के लिए उच्च स्तर पर तैयारी चल रही है। विधानसभा घोषणा होने के कारण इसका केबिनेट नोट पास होना है। उसका ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। ईसीबी-सीईटी को संघटक कॉलेज का दर्जा भी दिया जाना है।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC
Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved