राजस्थान सरकार का आधा सफर हुआ पूरा, जानें 15 लाख नौकरियों के दावे की Ground Report - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday 14 June 2016

राजस्थान सरकार का आधा सफर हुआ पूरा, जानें 15 लाख नौकरियों के दावे की Ground Report

जयपुर। वर्तमान सरकार को गठित हुए सोमवार को 30 माह पूरे हो गए। 60 माह के कार्यकाल का आधा सफर निकल गया। सरकार बनने से पहले चुनावों में युवाओं ख़ासकर बेरोजगारों से 15 लाख रोजगार का वादा किया गया था। इन 15 लाख नौकरियों में सरकारी नौकरी कितनी लगी यह देखने का विषय है।
सरकार बनने के बाद राजधानी से लेकर दूरदराज के क्षेत्रों तक में बेरोजगारों के प्रदर्शन होते रहे। पत्रिका ने पड़ताल कर 30 माह की प्रमुख सरकारी भारतियों को खंगाला।




दिसंबर 2013 के बाद की प्रमुख भर्तियां 



आरएएस: पिछली सरकार की भर्तियां पूरी की, नई निकाली 
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की 2015-16 की 703 पदों की भर्ती आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले आरएएस 2013 की प्री परीक्षा नकल गिरोह के कारण रद्द की थी। 990 पदों की यह भर्ती परीक्षा फिर से हुई। 9 से 12 अप्रेल तक मुख्य परीक्षा हुई, इसका परिणाम जल्द आ जाएगा।




कॉलेज व्याख्याता: 1248 पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी 
12 जनवरी, 2015 को 1070 पदों की भर्ती निकली गई थी। बाद में 15 अक्टूबर को पद बढ़ाकर 1248 कर दिए गए। इसके लिए कॉमन पेपर हो चुका है। अब 21 से 30 जून तक विषयों के पेपर हैं।




स्कूल व्याख्याता: 13,098 पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी
करीब 13 हज़ार 98 पदों की भर्ती सितम्बर 2015 में निकाली थी। जुलाई में परीक्षा होनी है।


एनटीटी शिक्षक: 1148 पदों की प्रक्रिया पूरी 
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से निकाली 1148 पदों की भर्ती हाल में पूरी की है। इसके लिए आवेदन पिछली सरकार के समय में भरे थे।



विद्यालय सहायक: 33,493 पदों की प्रक्रिया पर रोक
शिक्षा विभाग ने विद्यालय सहायक के 33493 पदों पर भर्ती निकाली थी, प्रक्रिया पर कोर्ट में रोक लग गई। सीधी भर्ती में बोनस अंकों के विवाद के कारण प्रक्रिया पर रोक लगी है।




कृषि पर्यवेक्षक: 
2224 कृषि विभाग के कृषि सहायक पद की यह भर्ती पूरी हो चुकी है।



जेल प्रहरी: 925 पदों की परीक्षा रद्द
उक्त पदों के लिए परीक्षा हुई थी। इसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई। पेपर आउट हुआ और परीक्षा रद्द की गई। अभी तक भर्ती पूरी नहीं हुई।



वन रक्षक: 
1800 पदपर भर्ती पूरी, सफल अभ्यर्थियों को नौकरी मिल गई है।



वनपाल:  
238 पद पर भर्ती पूरी हो चुकी है और सफल अभ्यर्थियों को नौकरी मिल चुकी है।



चिकित्सा विभाग 
अब तक 2100 मेडिकल ऑफिसर की भर्ती हो चुकी है। पैरा मेडिकल पदों की नई भारतियां नहीं हुई हैं। हालांकि संविदा के पदों के लिए भर्तियां निकली हैं, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं दी है।



तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती: एक चरण पूरा, 15 हजार पदों का इंतजार 
प्रशिक्षित बेरोजगारों के बीच सबसे चर्चित भर्ती तृतीय श्रेणी शिक्षक की होती है। सरकार बनने से पूर्व चुनावी वादा था कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरटेट) को समाप्त किया जाएगा। तकनीकी बाध्यताओं के कारण आरटेट तो समाप्त नहीं हुई लेकिन सरकार ने उसकी जगह तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रावधान समाप्त कर दिया। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) का आयोजन किया गया। इसका परिणाम जारी किया जा चुका है। इस आधार पर 15 हजार पद भरे जाएंगे। भर्ती सम्भवतः अगले माह निकलेगी।


अटकी ज्यादा, पूरी कम हुई
समूचे राज्य में पिछले 30 माह के दौरान जितने भी पदों की भर्ती पूरी हुई है या अंतिम चरण में है उससे कहीं ज्यादा पदों की प्रक्रिया अभी अटकी हुई है। अभी तक करीब 25 हज़ार पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है या चल रही है। जबकि 35 हज़ार से अधिक पदों की भर्ती प्रक्रिया कोर्ट में अटकी है अथवा पेपर रद्द किए गए हैं। करीब 20 हजार पदों की भर्तियां प्रस्तावित हैं।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC
Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved