तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में लेवल 2 में चयनित अभ्यर्थियों
को उपस्थिति देने के लिए शनिवार को टीएडी सभागार में बुलाया गया। चयनित
1077 अभ्यर्थियों में 1025 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। रविवार को 52 अभ्यर्थी
उपस्थित होंगे।
इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 10 से 16 सितंबर तक
जिला कलेक्ट्रेट परिसर में होगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी
भंवरलाल ने बताया कि अभ्यर्थियों को रीट व अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र, विशेष
मूल निवास प्रमाण पत्र व विज्ञप्ति में वर्णित दस्तावेजों व प्रमाण पत्रों
की स्वयं प्रमाणित फोटोकॉपी कर मूल दस्तावेज के साथ आना होगा। तय दिनांक
के अलावा अभ्यर्थी का दस्तावेज सत्यापन नहीं किया जाएगा। अंग्रेजी-सामान्य
शिक्षकों का दस्तावेज सत्यापन 10 व 11 सितंबर को, विज्ञान व गणित सामान्य
शिक्षकों का दस्तावेज सत्यापन 12 व 13 को होगा। इसी प्रकार सामाजिक अध्ययन
सामान्य शिक्षक का दस्तावेज सत्यापन 14 सितंबर और हिन्दी सामान्य शिक्षकों
का 15 सितंबर और संस्कृत, उर्दू सामान्य शिक्षक एवं विशेष शिक्षकों का
दस्तावेज सत्यापन 16 सितंबर को होगा। इन सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेज
सत्यापन जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 10 बजे से होंगे।
चयनित 1077 अभ्यर्थियों में से 1025 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, रविवार को 52 अभ्यर्थी उपस्थित होंगे
बांसवाड़ा. टीएडी सभागार में उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे अभ्यर्थी और उनके परिजन।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग