नई दिल्ली। स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में जुटी सरकार ने प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की होने वाली भर्ती में बड़ा बदलाव किया है।
इसके तहत बीएड करने वाले भी अब इन स्कूलों में पढ़ा सकेंगे। हालांकि इन्हें भर्ती के दो साल के भीतर छह महीने का एक ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य होगा। अभी तक एक से पांचवी तक के प्राइमरी स्कूलों में सिर्फ डिप्लोमा करने वाले ही पढ़ा सकते हैं। हालांकि इस बदलाव को लेकर विरोध भी शुरू हो गया है। डिप्लोमाधारी छात्रों ने इसे लेकर नाखुशी जताई है। नेशनल काउंसिल आफ टीचर्स एजुकेशन ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
एनसीटीई का मानना है कि इससे प्राइमरी स्कूलों को अच्छे शिक्षक मिल सकेंगे। साथ ही इससे पढ़ाई के स्तर में भी सुधार दिखेगा। एनसीटीई के इस बदलाव को जहां बीएड की पढ़ाई करने वाले छात्र अपने लिए एक बड़े मौके के तौर पर देख रहे है। वहीं दूसरी तरफ डिप्लोमाधारी इसे अपने लिए प्रतिस्पर्धा का बढ़ना मान रहे है। उनका मानना है कि इससे उनके मौके कम होंगे। अभी तक बीएड करने वाले सिर्फ सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्तर के स्कूलों में भी नियुक्ति की पात्रता रखते थे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!