जोधपुर | प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक अध्यापक सीधी भर्ती 2018 लेवल प्रथम
के पदों की काउंसलिंग के दूसरे दिन मंगलवार को लेवल प्रथम के 301 से 625 से
शिक्षकों की काउंसलिंग की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक धर्मेंद्र
कुमार जोशी ने बताया, कि सीधी भर्ती 2018 में जिले में 1598 शिक्षक लेवल
प्रथम मिले हैं। इसकी काउंसलिंग सोमवार से शुरू की गई। पहले दिन सोमवार को
क्रम संख्या 1 से 300, दूसरे दिन मंगलवार को 301 से 625 तक की काउंसलिंग
हुई। बुधवार को 626 से 950 तक और गुरुवार काे क्रम संख्या 951 से 1300 और
शुक्रवार को 1301 से 1598 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी।
बाहर और अंदर मेले सा माहौल
तृतीय श्रेणी लेवल प्रथम की काउंसलिंग में विशिष्ट माध्यमिक
विद्यालय शास्त्री नगर में मेले जैसा माहौल है। शिक्षक संघों ने नवचयनित
शिक्षकों के लिए चाय नाश्ते की व्यवस्था की है। हालांकि स्कूल परिसर में
भीड़ अधिक होने से शिक्षकों को जमीन पर दरी बिछाकर बैठना पड़ा। वहीं नव चयनित
शिक्षकों में से 50-50 शिक्षकों को एक हॉल में बैठाकर एक-एक को बुलाकर
काउंसलिंग की जा रही है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग