ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती-2018 में कूटरचित अंकतालिका भर्ती वेबपोर्टल पर अपलोड कर नियुक्ति हासिल करने के 59 प्रकरण सामने आए हैं। बीकानेर सहित राज्य के 16 जिलों के 59 अभ्यर्थियों ने थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती-2018 लेवल-वन में ऑनलाइन आवेदन करते समय रीट और आरटेट की फर्जी अंकतालिकाएं पोर्टल पर अपलोड कर दी।
जबकि इनमें से अधिकतर अभ्यर्थियों के रीट और आरटेट (राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा) की वास्तविक अंक तालिका में 60 प्रतिशत अंक भी नहीं है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से अभ्यर्थियों के डाटा का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के वेब पोर्टल पर उपलब्ध रीट और आरटेट के अंकों से मिलान करने पर यह फर्जीवाड़ा सामने आया। शिक्षक भर्ती-2016 में ऐसे मामलों को लेकर कई न्यायिक प्रकरण बने थे। ऐसे में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने काउंसलिंग से पहले ही इन 59 अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से बाहर करते हुए कूटरचित दस्तावेज का प्रयोग कर नियुक्ति हासिल करने का प्रयास करने वाले दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी को दिए हैं।
सबसे अधिककरौली के 59 प्रकरण, डूंगरगढ़-दौसा के 9
शिक्षक भर्ती पोर्टल पर कूटरचित अंकतालिकाएं अपलोड करने वाले 59 अभ्यर्थियों की सूची में सबसे अधिक करौली के 16 प्रकरण हैं। जबकि डूंगरगढ़-दौसा के नौ-नौ, नागौर, जालौर, टोंक के तीन-तीन, जोधपुर, अजमेर, पाली, जयपुर, भरतपुर, बांसवाड़ा के दो-दो और बीकानेर, सिरोही, अलवर, भीलवाड़ा का एक-एक प्रकरण शामिल है।
शिक्षक भर्ती में अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से 59 अभ्यर्थियों ने कूटरचित अंकतालिका भर्ती पोर्टल पर अपलोड की थी। इनको चयन प्रक्रिया से बाहर करते हुए ऐसे अभ्यर्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं। श्याम सिंह राजपुरोहित, निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!