अलवर | प्रारंभिक शिक्षा के तहत चल रही तृतीय श्रेणी शिक्षक 2018 भर्ती के
चयनित अभ्यर्थियों की शनिवार को हुई काउंसलिंग में जिले के 8 ब्लॉकों की
स्कूलों में जगह लगभग भर चुकी हैं। जैन बीएड कॉलेज सभागार में शनिवार को
हुई काउंसलिंग में 327 में से 301 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
काउंसलिंग के बाद जिले के उमरैण, थानागाजी, राजगढ़, रैणी, मुंडावर, बहरोड़,
नीमराना व बानसूर पूरी तरह से भरे जा चुके हैं। अब चुनौती रविवार को
काउंसलिंग में शामिल होने जा रहे 241 पुरुष अभ्यर्थियों को रहेगी। इन
अभ्यर्थियों को तिजारा, रामगढ़, लक्ष्मणगढ़, किशनगढ़बास, कठूमर के स्कूलों
में खुद के लिए जगह ढूंढ़नी पड़ेगी।
7 ने नहीं लिया स्कूल, 20 अनुपस्थित : शनिवार को हुई काउंसलिंग में ऐसे
कई अभ्यर्थी रहे जो पहले से ही कहीं और लगे हुए हैं। करीब 20 ऐसे
अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में हिस्सा ही नहीं लिया। इसके अलावा 7 अभ्यर्थी
ऐसे थे जो काउंसलिंग में आए, टोकन भी लिया, लेकिन स्कूल का चयन करने नहीं
आए। मतलब पसंदीदा जगह नहीं मिलने से उन्होंने जगह का चयन नहीं किया। ये
अभ्यर्थी वही थे जो जिले में कहीं न कहीं पूर्व में ही पदस्थापित हैं।
अंदर भावी शिक्षक जमीन पर तो बाहर परिजन : जैन बीएड कॉलेज सभागार में
हुई काउंसलिंग में इंतजाम बेहतर नहीं होने की शिकायत परिजनों ने की। दरअसल
सभागार के अंदर महिला अभ्यर्थियों को जमीन पर बैठाया गया तो बाहर उनके साथ
आए परिजन भी जमीन पर ही बैठे रहे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग