राजसमंद. जिले में रद्द हुई अध्यापक सीधी भर्ती
काउंसलिंग अब 9 जुलाई और 10 जुलाई को होगी। 677 पदों के लिए होने वाली
भर्ती के प्रथम दिन महिला तथा दूसरे दिन पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया
है। इसबार कांउसलिंग के लिए श्रीबालकृष्ण राउमावि कांकरोली का चयन किया गया
है। गौरतलब है कि पूर्व में यह काउंसलिंग 5 व 6 जुुलाई को होनी थी लेकिन
पोर्टल पर समय से अधिशेष पद नहीं दिखने से काउंसलिंग समिति ने इसे रद्द कर
दिया था।
यह रहेगा कार्यक्रम
राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च
प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2018 (नॉन टीएसपी क्षेत्र) प्रथम
स्तर के सामान्य शिक्षक एवं विशेष शिक्षा के अभ्यर्थियों के दस्तावेज
सत्यापन उपरांत पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन के लिए परामर्श
कैंप का आयोजन सोमवार व मंगलवार को को किया जाएगा। सभी चयनित अभ्यर्थियों
को सुबह नौ बजे से श्रीबालकृष्ण राउमावि में बुलाया गया है। इसमें प्रदेश
भर के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
पहले ही दिन निरस्त हो गई थी काउंसलिंग
शिक्षा
विभाग ने जिले में 677 अधिशेष शिक्षकों के पद बताते हुए विज्ञप्ति जारी कर
की, जब सुबह प्रदेश भर से महिला अभ्यर्थी यहां काउंसलिंग के लिए पहुंचे तो
पोर्टल पर दोपहर तीन बजे तक अधिशेष पद नहीं दिखे, बाद में 931 पद की सूची
दिखने लगी। इस पर मौजूद कमेटी ने पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी। इस दौरान यहां
काउंसलिंग के लिए प्रदेश भर से आई महिला अभ्यर्थियों तथा उनके परिजनों साथ
में आए नन्हें बच्चों को खासी समस्याएं हुई थीं।
पूरी है तैयारी...
5 तारीख को पोर्टल पर दोपहर
तीन बजे तक अधिशेष पद नहीं दिखने से काउंसलिंग प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी।
अब 9 और 10 जुलाई को काउंसलिंग होगी। इसबार जिला परिषद की बजाए काउंसलिंग
राउमावि कांकरोली में की जाएगी, शनिवार को स्कूल का निरीक्षण कर जगह देख ली
है। पहले दिन महिला अभ्यर्थियों को , दूसरे दिन पुरुष अभ्यर्थियों को
बुलाया गया है।
-युगल बिहारी दाधीच, जिलाशिक्षाधिकारी (प्रारंभिक) राजसमंद
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!