भास्कर संवाददाता | चूरू जिला परिषद सभागार में गुरूवार को रीट लेवल फर्स्ट के शिक्षक
अभ्यर्थियों को दस्तावेज जांच करवाने के लिए करीब डेढ़ से दो घंटे तक धूप
में खड़ा रहना पड़ा। इस दौरान अभ्यर्थियों के लिए जिला परिषद के आगे कोई
बैठने की व्यवस्था नहीं थी। इनमें महिला भी थी।
कुछ अभ्यर्थी जिला परिषद
सभागार के बाहर खड़े थे, तो बड़ी संख्या में जिला परिषद कार्यालय के पोर्च
में खड़े थे। महिला अभ्यर्थियों को बैठने की जगह नहीं मिलने के कारण वे
दीवार के सहारे बैठ गई। इस बारे में जिला परिषद के एसीईओ रामरतन सौंकरिया
ने बताया कि दस्तावेज जांच करवाने आए अभ्यर्थियों के लिए पृथक से बैठने की
कोई व्यवस्था नहीं की गई। उन्हें जिला परिषद हॉल, कार्यालय के अहाते में
जहां जगह मिली, वहां बैठाया। पानी की भी व्यवस्था की गई। रीट लेवल फर्स्ट
के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के बाद आगामी कुछ दिनों में पोस्टिंग देनी है।
दस्तावेज जांच के लिए उन्हें गुरूवार को बुलाया गया। कुल अभ्यर्थी 480 के
लगभग है, जिसमें गुरूवार को 250 को बुलाया गया, जिनमें 213 ने दस्तावेजों
की जांच करवाई, जबकि 37 अनुपस्थित रहे। खास बात ये है कि दस्तावेज जांच
करवाने आए अभ्यर्थियों में 40 फीसदी पहले से ही दूसरे जिलों में शिक्षक लगे
हुए है, मगर मनपसंद जिला चाहने के लिए वे काउंसलिंग में भाग लेना चाहते
हैं।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!