बांसवाड़ा| राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेश संयुक्त मंत्री अनिल
व्यास ने प्रशिक्षित महिलाओं को अधिक वेतन प्रदान करने का भ्रम फैला कर
प्रकरण को उलझाने के प्रयास के मामले में कहा कि ताकत है तो एक भी महिला
शिक्षिका से राशि वसूली करके दिखाओ।
इस मामले में वास्तविकता ये है कि यदि न्यायालय द्वारा निर्णित प्रकरण
का समाधान कर दिया जाता है,तो उन अप्रशिक्षित महिला शिक्षिकाओं को एरियर
राशि का भुगतान करना होगा। उन्होंने कालिकामाता स्कूल में अप्रशिक्षित
महिलाओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी प्राशि
बांसवाड़ा की हठधर्मिता के कारण न्यायालय द्वारा निर्णित 200 से अधिक
प्रकरणों का निर्णय 16 मार्च 2012 को अप्रशिक्षित महिला शिक्षिकाओं के पक्ष
में हो गया था। न्यायालय के निर्णय की पालना नहीं करने पर अवमानना याचिका
का निर्णय 14 दिसंबर 2017 को हुआ। जिसमें 5 मार्च 2018 को वरिष्ठ संयुक्त
विधिक परामर्शी जयपुर द्वारा प्रकरण का निस्तारण नहीं किए जाने पर दोषी के
खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिशिअ प्राशि ने आज तक इस प्रकरण का
समाधान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ एक भी शिक्षिका का नुकसान
नहीं होने देगा। इस अवसर पर प्रेम शर्मा,प्रदीप शाह, हेमंत त्रिवेदी, पवन
खांट,लोकेश पंड्या, मीरा गुरनानी, खुशलता भट्ट, प्रमीला शर्मा, उर्मिला
बैरागी मौजूद रहे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग