कोटा .
शिक्षा विभाग के शिक्षक अपने ही विभाग से लापता हो गए है। विभाग इन
शिक्षकों को एक माह से तलाश रहा है, लेकिन ये शिक्षक मिल नहीं रहे है। जबकि
इन शिक्षकों को विभाग ने ही पदस्थापित किया है। बावजूद शिक्षक लापता हो गए
है।
शिक्षा विभाग इन्हें तलाश भी रहा है, लेकिन ये कहीं दिखाई नहीं दे रहे
है।
राज्य सरकार ने समस्त पंचायत प्रारंभिक पंचायत शिक्षा अधिकारी (पीईईओ)
के अधिनस्थ प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए
ऑनलाइन कार्यग्रहण/कार्यमुक्ति मोड्यूएल शालादर्पण पोर्टल पर पीईईओ लॉगिंन
पर शिफ्ट करना होता है, लेकिन सरकार ने पिछले दिनों मॉड्यूएल को हटा दिया।
इस कारण पिछले दिनों शिक्षा विभाग ने अंग्रेजी व 2016 के रीट के पदस्थापन
में लगाए गए अधिशेष करीब 150 शिक्षक पोर्टल पर ऑनलाइन दिखाई नहीं दे रहे
है।
एक माह से अधिक समय हो पदस्थापन दिए
शिक्षा विभाग ने पिछले 8 मार्च को अंग्रेजी के 82 व 3 अप्रेल को 2016
रीट के 65 पदस्थापित अधिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग कर पदस्थापित जगह दी गई।
शिक्षकों ने पदस्थापन भी कर लिया, लेकिन वे ऑनलाइन पोर्टल पर नहीं आने के
कारण विभाग को उनके बारे में कुछ भी पता नहीं है।
तबादलों में आएगी बाधा
शाला दर्पण मोड्यूएल पर यदि इन शिक्षकों की फिडिंग नहीं होने से शिक्षा
विभाग को दिखाई नहीं दे रहे है। जबकि आगामी दिनों में शिक्षकों के तबादले
होने वाले है। एेसे में विभागीय अधिकारी शाला दर्पण पोर्टल पर खाली पदों की
संख्या के अनुसार ही शिक्षकों के तबादले करेंगे। एेसे में यदि इन शिक्षकों
के दिखाई नहीं देने से तबादलों में दिक्कत आएगी। एक-एक पदों पर दो-दो
शिक्षक हो जाएंगे।
शाला दर्पण पोर्टल से मोड्यूएल के हटाने से शिक्षक नहीं दिखाई दे हे है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
रामू मीणा, डीईओ, प्रारंभिक शिक्षा, कोटा
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!