बीकानेर। राजस्थान में टीचर बनने का सपना देखने वाले युवाआें के लिए
बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में तृतीय
श्रेणी शिक्षकों के 54 हजार पदों पर भर्ती की स्वीकृति 8 मार्च को दे दी
है। ये पद राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2017 के परिणाम के आधार
पर भरे जाएंगे।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को इस आशय के आदेश मिले हैं। पात्रता
परीक्षाका परिणाम आने के बाद इन पदों की भर्ती के लिए प्रारंभिक शिक्षा
निदेशालय ऑनलाइन आवेदन मांगेगा। लेवल -1 शिक्षकों की भर्ती रीट की मेरिट के
आधार पर की जाएगी। वहीं लेवल-2 की भर्ती रीट के 70 प्रतिशत तथा स्नातक के
30 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट बनाकर की जाएगी।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली में, मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा ने पकड़ा जाेर
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के अनुसार इन पदों पर भर्ती के बाद राज्य के
प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों की समस्या का समाधान हो
जाएगा। रीट-2017 का परिणाम जारी होने के बाद पदों पर भर्ती के लिए आगे की
कार्रवाई प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के स्तर पर की जाएगी।
उम्मीद की जा रही है कि अगले शैक्षणिक सत्र में प्रदेश में इन पदों पर
शिक्षकों की नियुक्ति हो सकेगी। मालूम हाे कि रीट लेवल-2 परीक्षा में नकल
काे लेकर कमलेश मीणा की याचिका पर राजस्थान हार्इकाेर्ट ने परीक्षा परिणाम
पर राेक लगा रखी है।
काउंसलिंग मामले में सुनवाई आज
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से लेवल-2 के 6 हजार 45 पदों पर काउंसलिंग पर रोक के मामले की सुनवाई गुरुवार को उच्च न्यायालय जयपुर में होगी। न्यायालय के निर्देशों के आधार पर ही काउंसलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!