जयपुर। राजस्थान प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ने गत 25 जनवरी को शिक्षक भर्ती, 2016 के लेवल- द्बितीय नॉन टीएसपी क्षेत्र के 6 हजार 45 पदों के विरुद्ध 5 हजार 873 पदों के लिए कट ऑफ मार्क्स जारी किये गए हैं।
लेवल-द्बितीय गणित, विज्ञान, हिन्दी एवं विशेष शिक्षकों के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए गत 30 जनवरी को एवं लेवल-द्बितीय अंग्रेजी के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति एवं पदस्थापन के लिए गत 2 फरवरी को जिले आवंटित कर कांउसलिग के लिए कलेण्डर जारी किया गया था।
इसके अनुसार 15 फरवरी तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा तथा 23 एवं 24 फरवरी को कांउसलिग कर 27 फरवरी तक नियुक्ति दे दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती, 2०16 के माध्यम से 7 हजार 5०० लेवल-प्रथम एवं 7 हजार 500 लेवल-द्बितीय के कुल 15 हजार पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। इन पदों में से लेवल-प्रथम के 7 हजार 500 पदों पर नियुक्तियां प्रदान की जा चुकी है।
राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती, 2०16 के माध्यम से लेवल – द्बितीय के 7 हजार 500 पदों के लिए जारी विज्ञप्ति को निरस्त किया गया था। मंत्रिमण्डलीय उपसमिति की बैठक में लिए गयेे निर्णय के बाद लेवल-द्बितीय के 7 हजार 500 पदों के लिए संशोधित विज्ञप्ति जारी की गई जिनमें से नॉन टीएसपी के एक हजार 435 पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर