भास्कर न्यूज | टोंक कला शिक्षक अभ्यर्थियों का आठ सदस्यीय दल ने सोमवार को विधानसभा में
अध्यक्ष कैलाश मेघवाल से विधानसभा में मुलाकात की। कला शिक्षक अभ्यर्थियों
ने उन्हंे अपने हाथों से तैयार कलाकृतियां भेंट कर सूचना के अधिकार के तहत
उपलब्ध तथ्यों पत्र, टिप्पपणीयों से बताया की माध्यमिक स्तर पर चित्रकला,
संगीत कला शिक्षा में विषय अनिवार्य विषय, लेकिन सन 1992 से राजकीय
विद्यालयों में एक भी द्वितीय व तृतीय श्रेणी के कला शिक्षक पद सृजित नहीं न
ही 25 वर्षो से एक भी कला शिक्षक की भर्ती हुई। जबकि राजकीय विद्यालयों
माध्यमिक, प्रारभ्भिक स्तर तक 25 साला सें हर वर्ष नांमाकित होने वाले
लाखों विद्यार्थियों को कला शिक्षा (चित्रकला, संगीत) अनिवार्य विषय का
अध्ययन विद्यालयों में नही कराया जाता है न बच्चों को के पास पाठ्यपुस्तक
उपलब्ध है। इसके बावजूद सरकारी विद्यालयों में इसके बिना प्रायोगिक,
सैद्वान्तिक परीक्षा कराये फर्जी मूल्यांकन कर लाखों बच्चों को फर्जी
ग्रेडि़ग अंक तालिका में दी जा रही है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर,
एनसीईआरटी नई दिल्ली इस सन्दर्भ में टिप्पपणी बनाकर कला शिक्षा व कला
शिक्षकों के महत्व के बारे में टिप्पणी बनाकर उपशासन सचिव शिक्षा सचिवालय
जयपुर को भेजने के बावजूद शिक्षा विभाग सचिवालय की ओर से अपने स्तर पर गलत
झूठी टिपप्णीयां प्रेषित कर दी। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कलाकारों को
कहा की अनिवार्य विषय है तो कला के शिक्षक लगाने चाहिए और वह इसके लिए
शिक्षामंत्री को पत्र लिखेंगे। इस अवसर प्रदेश मिलने वाले कलाकारों मे महेश
गुर्जर, सतवीर सिंह भास्कर, राजेश शर्मा, अदिति अग्रवाल, अजित कुमार,
राजश्री टांक, राजेन्द्र चौधरी, भवनेश शर्मा उपस्थित रहे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग