अब जिले के हर शिक्षक को कम्प्यूटर का ज्ञान प्राप्त करना अनिवार्य हो गया है। शिक्षकों ने यदि कम्प्यूटर नहीं सीखा तो अब उनकी इंक्रीमेंट रोकने तक की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सख्त रवैया अपना लिया है।
सभी स्कूलों में कम्प्यूटर नहीं सीखने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। फिर भी यदि वह कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त का सर्टिफिकेट नहीं उपलब्ध कराते हैं तो उनकी वेतन वृद्धि रोक ली जाएगी। दरअसल जिले में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 4500 शिक्षक हैं। इनमें से अभी एक हजार से अधिक शिक्षक ऐसे हैं जिन्होंने कम्प्यूटर की शुरुआती पढ़ाई भी नहीं की है। ऐसे शिक्षकों पर अब जल्द ही गाज गिरने वाली है। शिक्षा विभाग में कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त नहीं करने वाले शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। उसके बाद इन पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि सबसे पहले शिक्षकों का कम्प्यूटर सीखना जरूरी है। अभी वाट्सएप, ई-मेल से काफी सारी जानकारियां मंगवाई जा रही हैं। यदि शिक्षक कम्प्यूटर शिक्षा में अपडेट नहीं हुए तो सूचनाओं के आदान प्रदान सहित विद्यार्थियों को कम्प्यूटर शिक्षा देने में खासी परेशानी आएगी। इसी तरह की समस्याओं से अभी भी शिक्षा विभाग काे जूझना पड़ रहा है। इस पर ही शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षकों के कम्प्यूटर शिक्षा की अनिवार्यता लागू की है।
शिक्षा विभाग ने कम्प्यूटर नहीं सीखने वाले जिले के शिक्षकों को नोटिस जारी कर दी चेतावनी
कम्प्यूटर शिक्षा हर शिक्षक के लिए अनिवार्य कर दी गई है। वैसे तो बड़ी संख्या में शिक्षकों ने कम्प्यूटर का ज्ञान प्राप्त कर लिया है, लेकिन जिन्होंने नहीं सीखा है उनके लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद कम्प्यूटर नहीं सीखने वाले शिक्षकों के इंक्रीमेंट रोकने तक की कार्रवाई होगी। गंगाधर मीणा, डीईओ प्रारंभिक झालावाड़
कई स्कूलों में कंप्यूटर शोपीस शिक्षक चलाना जानते हैं न बच्चों को काम करने दिया जाता है
सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इसके तहत स्कूलों में कम्प्यूटर भी उपलब्ध करवाए गए हैं, लेकिन अधिकतर स्कूलों में यह कम्प्यूटर शोपीस बने हुए हैं। ऐसे स्कूलों में न तो विद्यार्थियों को और न ही शिक्षकों को कम्प्यूटर चलाना आता है। कई बार शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण में भी इसकी पोल खुल चुकी है, लेकिन अब हर शिक्षक के कम्प्यूटर सीखने के बाद इस तरह की कोई समस्या नहीं आएगी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!