जयपुर | जिलापरिषद जयपुर के बाहर बुधवार को बेरोजगारों ने प्रदर्शन कर
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग की। इस दौरान उन्होंने
भर्ती का काम देख रहे कर्मचारियों का घेराव भी किया।
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि जयपुर में अब तक नियुक्ति नहीं मिली है। जबकि अन्य जिलों में एक महीने पहले ही नियुक्ति दी जा चुकी है। भर्ती के काम में लगे कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं देते। इससे बेरोजगारों में आक्रोश है। यादव ने चेतावनी दी कि यदि चयनितों को जल्दी नियुक्ति नहीं दी गई तो परिषद के बाहर धरना दिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment