Advertisement

राजस्थान में तीन साल के भाजपा शासन में विकास के कीर्तिमान बने : वसुंधरा राजे

भाजपा मंत्री चुनाव के बाद जनता को पहचानने से भी करेंगे इनकार : सचिन
कांग्रेसप्रत्याशी बनवारी लाल शर्मा के समर्थन में राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने बुधवार को तौर गांव में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करने से पहले पायलट ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों से कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने की अपील की।
जनसभा को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि सरकार ने जो घोषणाएं की हैं, उन घोषणाओं के डेढ़ साल में टेंडर निकल जाए तो बड़ी बात है। जनसभा के दौरान ग्रामीणों ने सचिन पायलट को चांदी का मुकुट पहना कर अपना समर्थन दिया। इस मौके पर फतेसिंह जाटव, देवकिशन, वार्डपंच भीकाराम, किशन सिंह, जयप्रकाश त्यागी, सुरेश बघेला, भगवान सिंह, तोताराम आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। भामतीपुरा में आयोजित जनसभा के दौरान पायलट ने कहा कि भाजपा पार्टी में जिस तरह कार्यकर्ताओं की कोई कदर नहीं है, ठीक उसी तरह जनता को भी पिछले 3 सालों में भाजपा ने अनदेखा किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल धौलपुर में डेरा डाले हुए है, लेकिन 9 तारीख के बाद यह सब लोग धौलपुर की जनता को पहचानने से भी इंकार कर देंगे। सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आमजन के कल्यानण के लिए योजनाएं बनाई हैं और उन्हें लागू किया। भाजपा के राज में सब परेशान हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव प्रभारी राजस्थाान मिर्जा इस्मानइल वेग ने कहा कि धौलपुर में प्रेम सदभाव की बयार बहती है। यहां कि कोमी एकता देश के लिए मिशाल है। कांग्रेस पार्टी जीत के साथ इतिहास बनाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बाबू लाल जैन ने अपने पदाधिकारियों के साथ धौलपुर शहर के धूलकोट, यादव मौहल्ला, महामाया क्षेत्र, आदर्श विघा मन्दिर क्षेत्र, बजरिया बाजार, कायस्थ पाडा, शास्त्री गली, इमली गली तिवारी जी का मकान, संतर रोड मोटे हनुमान जी, सस्कृत पाठशाला, महतर वस्ती, रोडवेज बस स्टैण्ड क्षेत्रों में घर-घर जाकर बनवारी लाल शर्मा के लिए वोट मांगे। वहीं पुष्पेंद्र भारद्वाज, योगेश यादव ने वोट मांगे।

बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव की ईंट : परनामी

प्रदेशअध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा है कि बूथ कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ में भाजपा प्रत्याशी शोभारानी कुशवाह को जिताने के लिए जुट जाएं। बुधवार को धौलपुर के निहालगंज क्षेत्र में पूर्व विधायक रविन्द्र सिंह बौहरा के निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परनामी ने कहा कि भाजपा पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी है। परनामी ने कहा कि धौलपुर को चंबल लिफ्ट परियोजना समेत रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई सौगातें दीं हैं। फूड पार्क, इंजीनियरिंग कॉलेज अन्य सौगात दी हैं।

धौलपुर. चुनाव प्रचार के दौरान सचिन पायलट का स्वागत करते लोग।

धौलपुर. राजपूत समाज के लोगों के मिलतीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।

धौलपुर उपचुनाव : मुख्यमंत्री के साथ ही दोनों पार्टियों के प्रदेशाध्यक्ष ने लोगाें को किया संबोधित 

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts