राजस्थान बजट में एजुकेशन के लिए है ये प्रावधान, होंगी भर्तियां - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday 9 March 2017

राजस्थान बजट में एजुकेशन के लिए है ये प्रावधान, होंगी भर्तियां

जयपुर। सीएम वसुंधरा राजे में इस बजट में शिक्षा के क्षेत्र में कई प्रावधान किए हैं। एक ओर उन्होंने शिक्षक भर्तियों की बात की है तो वहीं दूसरी ओर कई स्कूलों के शुरु करने की भी बात की है। जानिए बजट एजुकेशन के लिए क्या है खास...
- 13900 स्कूलों को क्रमोन्नत किया गया है। एकीकृत स्कूलों की स्थापना की गई है।
- ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षकों की उपलब्धता के लिए पदों का निर्धारित समानीकरण किया गया ।
- 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई।
- पदस्थापन किया गया एक लाख से अधिक शिक्षकों का।
- ग्रामीण स्कूलों में बच्चों के प्रवेश में बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी तीन सालों में अंग्रेजी, गणित क्षेत्र में भी हुई है।
- राष्ट्रीय अंतर खेलकूद बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी निकल रहे हैं।
- चयनित स्कूलों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया गया। अब आगे आने वाले समय में भी ऐसा होगा।
- वर्तमान में 772 ग्राम पंचायतों में निजी स्कूल हैं लेकिन सरकारी नहीं। चालीस से अधिक नामांकन वाले प्राथमिक स्कूलों को क्रमोन्नत किया जाएगा।
- 100 से अधिक कला संकाय वाले स्कूलों में साइंस लाई गई। सत्र में बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पाली, अलवर, जोधपुर सहित ज्यादातर जिलों में स्कूलों में विज्ञान संकाय शुरू होगी।
- आगामी सत्र में उदयपुर, बूंदी, जयपुर, प्रतापगढ़ सहित राज्य के कई स्कूलों में भी वाणिज्य के साथ विज्ञान सब्जेक्ट लाया जाएगा।
- व्यावसायिक शिक्षा 50 स्कूलों में शुरू की जाएगी।
- 133 स्कूलों में 746 क्लासरूम सहित पेयजल सुविधा, शौचालय निर्माण कराए जाएंगे।
उच्च शिक्षा
- आगामी वर्ष में राजसमंद, जोधपुर, कुंभलगढ़, अंता, चूरू में राजकीय कन्या
- महाविद्यालय सहित महाविद्यालय खोले जाएंगे।
- कई कॉलेजों में नए सब्जेक्ट शामिल किए जाएंगे।
सात संभागीय मुख्यालयों पर स्माल साइंस लैब बनाई जाएगी। ढाई करोड़ का खर्च होगा।
- अलवर, बांसवाड़ा, सीकर, भरतपुर यूनिवर्सिटी भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत।
- करौली व धौलपुर के नए इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए राशि स्वीकृत।
- राज्य के आठ पॉलीटेक्नीक में इंडस्ट्रियल सेल खोले गए हैं। शेष में भी अब खोले जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved