Advertisement

वरिष्ठ अध्यापकों की अस्थाई सूची नहीं हुई तैयार

बीकानेर|वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पदों पर वर्ष 2012-13 की बीकानेर मंडल की अस्थाई सूची अब तक जारी नहीं हुई है। राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ(रेस्टा)की जिला कार्यकारिणी की रविवार को हुई बैठक में इस संबंध में विचार-मंथन हुआ।
प्रदेश प्रवक्ता मोहर सिंह ने बताया कि वर्ष 2017-18 की व्याख्याता पदों की डीपीसी समय पर हो इसके लिए जरुरी है कि मंडल की अस्थाई सूची जल्द जारी की जाए। संगठन पदाधिकारियों ने आठवीं बोर्ड परीक्षा में लगे कार्मिकों को भुगतान की भी मांग की। जिलाध्यक्ष शिवचरण जोशी ने कहा कि शिक्षकों की मांगों के निस्तारण के लिए निदेशक और उपनिदेशक माध्यमिक बीकानेर मंडल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में जिला सचिव अनुपम पारीक,उपाध्यक्ष आनंद व्यास,डी.पी.सुथार,ओम पुनिया,बजरंग लोयल आदि शामिल हुए।

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts