अब देवनानी बोले-कांग्रेस के पूर्व शिक्षामंत्री करें बहस - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday 28 December 2016

अब देवनानी बोले-कांग्रेस के पूर्व शिक्षामंत्री करें बहस

जयपुर | गृहमंत्रीगुलाबचंद कटारिया के बाद अब शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस को चुनौती दी है। देवनानी ने कहा कि कांग्रेस का कोई भी पूर्व शिक्षामंत्री आए तो वे भाजपा शासन में शिक्षा के क्षेत्र में हुए विकास और नवाचारों पर बहस को तैयार हैं। कार्यकर्ता सुनवाई के बाद मंगलवार को देवनानी ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर कैडर का नेता हो तभी बहस हो सकती है।
देवनानी ने कटारिया मामले पर कहा कि कांग्रेस में अगर कटारिया के कैडर का नेता बहस के लिए तैयार होगा तो वे भी बहस करेंगे। देवनानी की चुनौती के बाद भास्कर ने कांग्रेस शासन में शिक्षा मंत्री रहे मास्टर भंवरलाल मेघवाल और बृजकिशोर शर्मा से बात की। लेकिन दोनों ही नेता बहस को तैयार नहीं थे।

काउंसलिंगसिस्टम से आई पारदर्शिता : देवनानी

शिक्षाराज्यमंत्री वासुदेव देवनानी का कहना है कि हमने पांच हजार स्कूलों को क्रमोन्नत किया। एक लाख पदोन्नति की, जो आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुई। स्टाफिंग पैटर्न से स्कूलों में शिक्षक पहुंचे हैं और खाली पदों का प्रतिशत घटा है। पदस्थापन और नियुक्तियों में काउंसलिंग का सिस्टम लागू किया। इससे पारदर्शिता आई। इसको दूसरे राज्य भी अपना रहे हैं।

कांग्रेसके पूर्व शिक्षामंत्री बोले

जिन्होंनेस्कूल बंद कराए उनसे क्या बहस : बृजकिशोर

पूर्वशिक्षामंत्री बृजकिशोर शर्मा ने बहस की चुनौती को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि ऐसे व्यक्ति से बहस क्यों करू, जिसने प्रदेश के 18 हजार स्कूल बंद कर दिए।

िशक्षाका भट्टा बिठाने वालों से बहस करनी ही नहीं : भंवरलाल

पूर्वशिक्षामंत्री मास्टर भंवरलाल ने भी चुनौती को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि ऐसे व्यक्ति से बहस का कोई फायदा नहीं है जिसने शिक्षा का भट्टा बैठा दिया हो। 

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved