Advertisement

990 आरएएस अफसरों समेत 10230 कर्मियों के परिणाम इस महीने

प्रदेशके बेरोजगारों के लिए वर्ष 2016 की विदाई खुशखबरी देकर जा सकती है। प्रदेश को इस महीने में 990 आरएएस अफसरों का तोहफा मिलने वाला है। साथ ही एलडीसी 2013 समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से चयनित किए जाने वाले 9240 अधिकारी-कर्मचारियों के परिणाम जारी हो सकते हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग इस महीने यानी दिसंबर में परीक्षा आयोजन नहीं कर केवल परीक्षा परिणामों पर फोकस किए हुए है।

आयोग इस महीने में सबसे चर्चित आरएएस 2013 की प्रक्रिया पूरी करने जा रहा है। 990 पदों के लिए हुई यह परीक्षा शुरू से ही विवादों में रही है। एक बार परीक्षा होने के बाद यह निरस्त कर दी गई थी। आयोग ने पुन: इस परीक्षा का आयोजन कराया। प्री और मुख्य परीक्षा होने के बाद अब इस परीक्षा के साक्षात्कार अंतिम चरण में चल रहे हैं। आयोग संभवतया अगले सप्ताह में इस परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश को 990 आरएएस अफसर मिल सकेंगे।

यह दूसरा महीना है, जिसमें परीक्षा नहीं होगी

नवंबरके बाद यह दिसंबर दूसरा महीना है, जब आयोग किसी भी प्रकार की आॅनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन नहीं कर रहा है। इस महीने में 26-27 को प्रस्तावित आरएएस मुख्य परीक्षा 2016 एक महीने आगे बढ़कर 28-29 जनवरी 2017 में पहुंच गई है। ऐसे में अब आयोग में इस महीने में पिछली परीक्षाओं के परिणामों के जारी करने और साक्षात्कार आयोजन ही बचा है।

1248 कॉलेज लेक्चरर का परिणाम

आयोगद्वारा आयोजित कॉलेज लेक्चरर प्रतियोगी परीक्षा 2014 का संपूर्ण परिणाम भी अब तक जारी नहीं किया गया है। पूर्व में जिन विषयों के परिणाम आयोग ने जारी किए हैं, उनमें से कुछ के परिणाम रिवाइज होंगे। साथ ही शेष विषयों के परिणाम अब जारी किए जाएंगे। इसके बाद इन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कार्यक्रम आयोग द्वारा जारी किया जाएगा।

113स्टेनोग्राफर को मिल सकती है नियुक्ति

इधर,संपूर्ण आयोग द्वारा शीघ्रलिपिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2011 के पात्र/योग्य अभ्यर्थियों के नाम की अभ्यर्थना भेजने का निर्णय लिया गया। आयोग ने 21 अक्टूबर 2014 को इस परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। इसमें अधीनस्थ सेवा के 38 और सचिवालय के 75 अभ्यर्थियों को चयनित किया था। अब इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति अभ्यर्थना आयोग जारी कर सकता है।

अधिक से अधिक परिणाम जारी करेंगे

^आयोगका पूरा प्रयास है इस महीने में अधिक से अधिक परिणाम घोषित कर दिए जाएं। आरएएस 2013 का परिणाम जल्द ही रहा है। एलडीसी 2013 का परिणाम इस महीने के अंत तक जारी किया जा सकता है। स्कैनिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। कॉलेज लेक्चरर के शेष परिणाम रिवाइज परिणाम भी जल्दी ही जारी किए जाएंगे। -डॉ. ललित के. पंवार अध्यक्ष, आरपीएससी

एलडीसी 2013 के 7571 पदों का परिणाम

एकदूसरी बड़ी परीक्षा एलडीसी 2013 की है। आयोग इस महीने के अंत तक इस भर्ती के 7571 पदों का परिणाम जारी कर सकता है। यह परीक्षा 23 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। इसके परिणाम के बाद आयोग चयनित अभ्यर्थियों का टाइप टेस्ट भी आयोजित करेगा। इसके बाद अंतिम चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। 

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts