26 जनवरी का राज्य स्तरीय समारोह जोधपुर में : सीएम की मौजूदगी में राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday 29 December 2016

26 जनवरी का राज्य स्तरीय समारोह जोधपुर में : सीएम की मौजूदगी में राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा

जोधपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल कल्याणसिंह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। कार्यक्रम में राज्य मंत्रिमंडल के अनेक मंत्री भी मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन ने राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां शुरू कर दी है।
कलेक्टर बिष्णुचरण मल्लिक के साथ एडीएम दुर्गेशकुमार बिस्सा मानाराम पटेल सहित संबंधित अधिकारियों ने बुधवार को उम्मेद राजकीय स्टेडियम का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निर्धारित की। कलेक्टर ने 25 जनवरी को जनाना गार्डन उम्मेद उद्यान में होने वाले एट होम तथा रेलवे स्टेडियम में इसी दिन होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्थाओं संबंधी जायजा भी लिया। इसके लिए नगर निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग जेडीए सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं संबंधी आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। समारोह के नोडल अधिकारी एडीएम प्रथम दुर्गेशकुमार बिस्सा ने बताया कि मुख्य समारोह 26 जनवरी को उम्मेद स्टेडियम में होगा, समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। समारोह में अन्य आकर्षक कार्यक्रम भी होंगे।

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved