Advertisement

सरकारी शिक्षक को जांचनी ही होंगी बोर्ड कॉपियां

कार्यालय संवाददाता | गंगापुर सिटी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं मार्च में होंगी। 2 मार्च को सीनियर सेकंडरी वरिष्ठ उपाध्याय और 9 मार्च से सेकंडरी प्रवेशिका की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस बार 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
सेकंडरी के लिए करीब 12.50 लाख और सीनियर सेकंडरी के लिए लगभग 7.50 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है।

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए बोर्ड 30 हजार परीक्षकों की सेवाएं लेगा। ये सभी परीक्षक सरकारी स्कूलों के शिक्षक होंगे। अनुमान है कि मुख्य परीक्षाओं की लगभग एक करोड़़ 20 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। बोर्ड ने साफ किया है कि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अनिवार्य तौर पर उत्तर पुस्तिकाएं जांचनी होगी। असल में कई शिक्षक कॉपी जांचने से इनकार कर देते हैं, इसलिए इस बार बोर्ड ने प्रदेश के सभी डीईओ को निर्देश दिए हैं कि वे शिक्षकों का पंजीकरण करें। जानकारी के अनुसार, शिक्षा बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं में विद्यार्थी 6 विषयों की परीक्षाएं देते हैं। इस लिहाज से 20 लाख परीक्षार्थियों की लगभग एक करोड 20 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जंचवाई जाएंगी। अमूमन एक परीक्षक से 500 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाता है।



सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts