स्कूलों में डीपीसी से भरे जाएंगे व्याख्याता के 13 हजार पद : शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday 7 October 2016

स्कूलों में डीपीसी से भरे जाएंगे व्याख्याता के 13 हजार पद : शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी

बांसवाड़ा/तलवाड़ा| शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि दीपावली पर शिक्षकों को बड़ा तोहफा मिलेगा। शिक्षकों की डीपीसी से 13 हजार पदस्थापन किए जाएंगे,जिससे स्कूलों में प्राध्यापक मिलेंगे।

देवनानी गुरुवार को यहां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने पहली बार 8वीं की परीक्षा बोर्ड पेटर्न पर करवाई। पूर्व सरकार की 1 से 8 तक पास करने की नीति को बदला। इस वर्ष हम 5वीं के लिए यही पेटर्न लागू करने वाले हैं। पहली बार प्रारंभिक शिक्षा में भी विषयाध्यापक लगाए हैं। इससे गुणवत्ता बेहतर होगी। सरकारी स्कूलों में लोगों का रुझान बढ़ा है,जिससे 2 लाख नामांकन बढ़े हैं। परीक्षा परिणाम भी अच्छे रहे हैं।
इस बार 10वीं की वरीयता सूची में पहले 15 में से 8 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के हैं। हाल ही स्कूलों में अभिभावकों बैठकें रखी गईं,जिससे शिक्षकों से संवाद बढ़े और कमजोरियां दूर होंगी। देवनानी ने रिक्त पदों पर कहा कि जब हमारी सरकार आई,तो इसका आंकड़ा 51 प्रतिशत था। हमने इसे 25 प्रतिशत पर ला दिया। दिसंबर तक हम इसे 11 प्रतिशत कर देंगे। उन्होंने तृतीयश्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण दीपावली के बाद किए जाने की संभावना जताई। विद्यार्थी मित्र के भविष्य पर उन्होंने कहा कि इनका स्थाई समाधान करने के प्रयास किए। सहायकों के पद भी सृजित किए,लेकिन कोर्ट के निर्णय के आगे कुछ नहीं कर सकते हैं। प्रतिबंधित जिलों से तबादलों पर उन्होंने कहा कि तृतीयश्रेणी अध्यापकों ने स्वयं आवेदन में विकल्प दिए हैं।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved