पाली| सरकारीस्कूलों में मिड-डे मील में रही गड़बडिय़ों को रोकने के लिए अब
शिक्षा विभाग ने नया तरीका निकाला है। अब हर स्कूल को हर दिन एसएमएस के
जरिए मिड-डे मील की सूचना देनी होगी।
सूचना नहीं देने वाले स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नई योजना में मिड-डे मील पकाने के बाद यह बताना होगा कि स्कूल में अभी कितना खाद्यान्न शेष है। कितने बच्चों के लिए खाद्यान्न बनाया गया और कितने बच्चों ने खाया। इसकी जानकारी एसएमएस के जरिए हर दिन देनी होगी। इसके लिए टोल फ्री नंबर 15544 लॉन्च किया गया है। जानकारी देने के लिए सिर्फ तीन मौके मिलेंगे। हर दिन सुबह 11 बजे तक जानकारी देनी होगी। अगर इस समय पर नहीं दे सकेंगे तो शाम चार बजे तक जानकारी देनी होगी। यहां भी चुके तो रात 11 बजे तक हर हाल में जानकारी भेजनी होगी। तीनों मौके गंवाने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मिड-डे मील की जानकारी के लिए नई व्यवस्था की गई है। सूत्रों ने बताया कि निरीक्षण के अलावा कई बार शिकायतें मिलती थी कि स्कूल में मिड-डे मील के खाद्यान्न में गड़बड़ी की जा रही है। कई स्कूलों में मिड-डे मील नहीं पकाने की जानकारी भी मिल रही थी। इसलिए शिक्षा विभाग ने अब यह नई व्यवस्था की है। नई व्यवस्था से मिड-डे मिल में हो रही गड़बड़ियों पर अंकुश लगेगा।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC