प्राइवेट स्कूलों में डेकोरम ज्यादा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण कम मिलेगा। आप सभी तन, मन से सरकारी विद्यालयों की तरफ ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित करें। यह विचार भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश टांक ने व्यक्त किए।
वे बुधवार को खाखरमाला ग्राम पंचायत के धोरियाखेड़ा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों नोडल केन्द्र प्रभारियों की एक दिवसीय वाकपीठ के शुभारंभ पर बोल रहे थे।
मुख्य अतिथि प्रधान यशोदा जाट ने कहा कि क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों ब्लॉक के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ प्रवेशोत्सव अभियान में जुटना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य शिक्षाविद शंकरसिंह राणावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर्वतसिंह जोगरास, ब्लॉक शिक्षा समिति के अध्यक्ष हीरालाल गुर्जर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के ब्लॉक अध्यक्ष तेजबहादूरसिंह चारण, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी निर्भयसिंह थे। मेजबान विद्यालय के संस्था प्रधान रतनसिंह चूंडावत जमनादास वैष्णव ने अतिथियों का स्वागत किया। वाकपीठ का शुभारंभ सरस्वती माता की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। शिक्षाविद राणावत ने द्वितीय सत्र में कहा कि संस्था प्रधान प्रतिकूल परिस्तिथयों में कार्य कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने की जिम्मेदारी आपकी है। मुख्य अतिथि डीईओ प्रारंभिक (द्वितीय) घीसालाल शर्मा ने भी विचार रखे। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष कैलाशचंद्र सुथार, जिला संगठन मंत्री सत्यनारायण वैष्णव, वाक पीठ अध्यक्ष उस्मान रंगरेज, सचिव रामपाल तातेला ने भी विचार रखे। संचालन प्रधानाध्यापक रमेशचंद्र वैष्णव ने किया।
रायपुर. धोरियाखेड़ाके राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में वाकपीठ को संबोधित करते वक्ता एवं उपस्थित संस्था प्रधान।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC