Advertisement

दो साल से अटकी यह भर्तियां पूरी होने के आसार

दो साल से अटकी यह भर्तियां पूरी होने के आसार
आरएएस-2013 : दो साल से चल रही 998 पदों की इस भर्ती के लिए फिर से 29 अक्टूबर को आरएएस प्री परीक्षा का आयोजन किया गया था। इससे पहले अक्टूबर-2013 में भी इस भर्ती की प्री परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसे जुलाई 2014 में रद्द कर दिया गया था। इस परीक्षा का परिणाम आने के बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार होंगे। बेरोजगारों को उम्मीद है कि यह भर्ती वर्ष 2016 में पूरी हो जाएगी।
कॉलेज व्याख्याता : आरपीएससी की ओर से इस साल जनवरी में कॉलेज व्याख्याता के 1248 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसकी भर्ती परीक्षा अभी तक नहीं हुई है। इस भर्ती में गुड एकेडमिक रिकॉर्ड पर विवाद के कारण भर्ती अटकी हुई है। बेरोजगारों को उम्मीद है कि नए साल में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
पीटीआई भर्ती : आरपीएससी की ओर से तृतीय और द्वितीय श्रेणी पीटीआई के 3899 पदों के लिए 2013 में भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। इस साल 21 फरवरी को इसकी भर्ती परीक्षा हुई और 5 अक्टूबर को परिणाम जारी हुआ। लेकिन इस परीक्षा में आयु व योग्यता के प्रमाण पत्र संबंधी विवाद के कारण मामला कोर्ट में चला गया और नियुक्तियां अटक गई। इसमें भी चयनित पीटीआई को नए साल में नियुक्ति की उम्मीद है।


सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts