थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के फिर बदले नियम - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday 29 September 2015

थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के फिर बदले नियम

प्रदेश में थर्ड ग्रेड शिक्षकों के 52 हजार पद खाली हैं। इसके बावजूद सरकार भर्ती नहीं करा रही है।  पहले थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती जिला परिषदों के जरिए होती थी। इसमें कक्षा 10वीं, 12वीं बीएसटीसी-बीएड परीक्षा के प्रतिशत अंकों को जोड़कर मेरिट बनाई जाती थी। 

2003: भाजपासरकार ने नियमों में बदलाव किया। यह भर्ती आरपीएससी से कराने का निर्णय लिया गया। इस साल करीब 40 हजार पदों के लिए भर्ती करवाई गई। 

2006-07: आरपीएससीसे ही 35 हजार पदों के लिए भर्ती कराई गई। 

2008: कांग्रेसकी सरकार थी। इस सरकार ने परीक्षा का जिम्मा आरपीएससी से छीनकर पंचायतराज विभाग को दे दिया। परीक्षा जिला परिषदों के जरिए हुई। इस परीक्षा में प्रदेश में कई जगह हंगामे और गड़बडिय़ां सामने आईं। 

2012: पंचायतीराज विभाग ने जिला परिषदों के माध्यम से 40 हजार पदों के लिए भर्ती करवाई लेकिन बड़े पैमाने पर विवाद बढ़े। भर्ती अब भी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। 

2013: पंचायतीराज विभाग ने जिला परिषदों के माध्यम से 20 हजार पदों के लिए भर्ती करवाई। इस भर्ती में भी खूब विवाद हुए। इसके मामले में सुप्रीम कोर्ट में चल रहे हैं। भाजपा सरकार ने आरटेट की अनिवार्यता समाप्त कर दी। 

2015: अबरीट कराना प्रस्तावित है। परीक्षा का जिम्मा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को दिया गया है। 

कार्यालय संवाददाता | गंगापुर सिटी 

रीटके लिए राज्य सरकार ने पंचायती राज चतुर्थ संशोधन विधेयक-2015 को पारित करा दिया है। प्रदेश में अब थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती संयुक्त रूप से केवल रीट से करवाए जाने का कानून बनाया गया है। सरकार के शिक्षक भर्ती के नए पैटर्न में पहले अभ्यर्थियों को रीट परीक्षा के माध्यम से भी शिक्षक पात्रता प्राप्त करनी होगी। इसके बाद वे थर्ड ग्रेड शिक्षक बन सकेंगे। 

भर्ती के िलए सरकार हर महीने विज्ञप्ति जारी करने का दावा करती है लेकिन नतीजा सिफर रहा है। अब दावा है कि सितंबर के अंत में रीट की विज्ञप्ति जारी हो जाएगी। इस बीच तथ्य सामने आया है कि जब-जब सरकारें बदलीं तब तब थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के नियम बदले हैं लेकिन अभ्यर्थियों को राहत नहीं मिली। 

केंद्रसरकार के नियम में टेट पास करना जरूरी : एनसीटीईने थर्ड ग्रेड भर्ती के लिए दो स्तर बनाए हैं। कक्षा एक से पांच तक का शिक्षक बनने के लिए बीएसटीसी या समकक्ष योग्यता वाले अभ्यर्थी ही योग्य हैं। एक से आठ तक का शिक्षक बनने के लिए बीएड अथवा समकक्ष योग्यताधारी ही शिक्षक बन सकते हैं। दोनों स्तरों के लिए शिक्षक बनने की योग्यता रखने वाले को टेट पास करना जरूरी है। 

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved