Advertisement

UPPSC Mains: सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) अब विभिन्न पदों के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित कर सकता है क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उत्तर-पत्रों के पुनर्मूल्यांकन के निर्देश को चुनौती देने वाली अपील स्वीकार कर ली है।

2021 से शिक्षकों की भर्ती और प्रमोशन के लिए पीएचडी न्यूनतम योग्यता होगी : HRD मंत्रालय

केंद्र सरकार ने बुधवार को शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के मुताबिक 2021 से कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर (चयन ग्रेड) के प्रमोशन के लिए पीएचडी डिग्री अनिवार्य कर दी गई है।

27 सेवाओं की एक लाख भर्तियां निकलीं 16 की अभी परीक्षा तिथि ही तय नहीं

सरकार की बम्पर भर्ती की घोषणा के बाद बीते साढ़े तीन माह में प्रदेश में 27 प्रमुख सेवाओं के एक लाख से ज्यादा पदों की भर्तियां निकल चुकी हैं। इनमें से 24 भर्तियां दो सरकारी चयन एजेंसियों राजस्थान लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से होनी है।

द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग उठाई

सांचौर | आरपीएससी द्वारा आयोजित द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा की आवदेन तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में बेरोजगार अभ्यर्थियों ने कलेक्टर व मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

RPSC ने घोषित की इन परीक्षाओं की तिथियां, अब लग जाएं तैयारी में

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग RPSC ने प्रधानाध्यापक और उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तिथियां तय कर दी हैं। इनका विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी होगा।

सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 870 नए शिक्षक

श्रीगंगानगर
इलाके के सरकारी स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को जल्द भरने की कवायद शुरू की जाएगी। शुक्रवार को घोषित तृतीय श्रेणी लेवल प्रथम में 734 शिक्षकों का चयन प्रारंभिक शिक्षा विभाग राजस्थान बीकानेर की ओर से किया गया है। इस चयन सूची जिला परिषद प्रशासन को उपलब्ध कराई गई है। डीईओ प्रारंभिक हरचंद गोस्वामी ने बताया कि इन शिक्षकों को संबंधित स्कूलों में जहां-जहां खाली पद पड़े हैं, वहां लगाया जाएगा। पंजाबी विषय के 136 शिक्षकों की नियुक्तियां भी जल्द हो सकेगी।

ग्रेड थर्ड शिक्षक: 366 अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचे

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के अंतर्गत रीट 2012, 2015 और 2017 के आधार पर लेवल प्रथम कक्षा 1 से 5 के लिए प्रारंभ की गई भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में चयनित प्रथम लेवल के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन की तैयारी शुरू

बांसवाड़ा | जिला परिषद ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में चयनित प्रथम लेवल के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन की तैयारी शुरू कर दी हैं।

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती मेंे अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 18 जून से

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लेवल प्रथम सामान्य शिक्षक व विशेष शिक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 18 से 21 जून तक जिला परिषद कृष्णा नगर में होगी। जिन्हें भरतपुर जिला आवंटित किया गया है।

शिक्षक भर्ती प्रथम लेवल की काउंसलिंग 18 से 20 जून तक

जालोर| शिक्षक भर्ती 2018 प्रथम लेवल जालोर जिला आवंटित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए काउंसलिंग निर्धारित कार्यक्रमानुसार 18 से 20 जून तक जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय जालोर में होगी।

असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन नहीं हुआ तो उदयपुर के इस अभ्यर्थी ने कर दिया ऐसा काम

उदयपुर. सुखाडिय़ा विवि में चल रही भर्ती की शिकायतें अब राजभवन में गूंजने लगी हैं। कुछ दिनों पहले इतिहास विषय में योग्यता होने के बाद भी चयन नहीं होने पर रोष जदा अभ्यर्थी सीधे राज्यपाल तक पहुंच अपनी शिकायत दे आया। अभ्यर्थी गोविन्दसिंह सोलंकी ने बताया ने राज्यपाल से मिलकर विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के चयन में हुई गफलत की जानकारी दी।

थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती प्रथम लेवल में चयनित अभ्यर्थियों को जिला आबंटित

प्रारंभिक शिक्षा में थर्ड ग्रेड शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती-2018 प्रथम लेवल में चयनित 24,675 अभ्यर्थियों को जिले आबंटित कर दिए है।

रीट शिक्षक भर्ती परिणाम उच्च न्यायालय जयपुर में लंबित है, जिसकी आगामी पेशी 14 जून

भरतपुर। रीट शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल 2 का परिणाम जारी करने को लेकर शुक्रवार को प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत बेरोजगार अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि रीट शिक्षक भर्ती परिणाम उच्च न्यायालय जयपुर में लंबित है, जिसकी आगामी पेशी 14 जून है।

शिक्षक भर्ती परिणाम पर स्टे से रोष, अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन

कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी  तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परिणाम पर लगे स्टे को हटाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को उपखंड कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन साैंपा।

यहां निकली शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्ती, 16 जून तक करें आवेदन

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के 401 पदों के लिए भर्तियां निकली हैं। सरकारी स्कूलों में कठिन विषयों के शिक्षको की कमी को पूरा करने के लिए पिछले चार सालों में पहली बार शिक्षा विभाग ने सक्रियता दिखाई है। इस बार अगर सीएसआर शिक्षकों की भर्ती समय पर पूरी हो गई तो इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जिले में तृतीय श्रेणी के 585 पद आवंटित, नए शिक्षा सत्र में एक भी स्कूल में नहीं रहेगा का शिक्षक का पद रिक्त

भास्कर संवाददाता | पाली

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित रीट 2018 का परिणाम जारी होने के बाद निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा ने जिलेवार तृतीय श्रेणी लेवल-1 के पदों का भी विभाजन कर दिया। इससे जिले को पहली बार एक साथ लेवल-प्रथम के 585 शिक्षक मिलेंगे। निदेशालय की ओर से जिलेवार शिक्षकों के पदों का आवंटन भी कर दिया है।

रीट में सामान्य वर्ग को भी 36% प्राप्तांक पर नियुक्ति का अधिकार मिले

भास्कर संवाददाता| बिछीवाड़ा

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती लेवल प्रथम में सामान्य वर्ग की रिक्त सीटों में नियुक्ति देने को लेकर रविवार को सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की बैठक हुई।

विद्यालय सहायक भर्ती का समाधान नहीं तो किया जाएगा बड़ा आंदोलन

भास्कर न्यूज | सिरोही (ग्रामीण) शहर के गांधी पार्क में रविवार को राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ, शाखा सिरोही की बैठक जिलाध्यक्ष लीलाराम मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें सर्वसहमति से विद्यालय

थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती-2018 चयनित अभ्यर्थियों की जिला आबंटन सूची में संशोधन

थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती-2018 प्रथम लेवल नोन टीएसपी एरिया की जिला आबंटन सूची में संशोधन किया गया है। नोन टीएसपी एरिया से संबंधित 19761 अभ्यर्थियों के जिला आबंटन संशोधित होंगे।

CTET 2018 की तिथि घोषित, जानिये कब होगी परीक्षा, कब से भरे जाएंगे फार्म

वाराणसी. प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य सीटीईटी-2018 (सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट) की तिथि घोषित कर दी गई है। इस बार यह परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) आयोजित कर रहा है। संपूर्ण परीक्षा कार्यक्रम को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जारी कर दिया है।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography

Popular Posts